HomeMost Popularगुजरी चौक में धूमधाम से हुई गणेश जी की स्थापना, शराब दुकान...

गुजरी चौक में धूमधाम से हुई गणेश जी की स्थापना, शराब दुकान हटाने की मांग

गुजरी चौक में धूमधाम से हुई गणेश जी की स्थापना, शराब दुकान हटाने की मांग

गुजरी चौक समिति द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ की गई। समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमा को लेकर पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की गई।

 

गुजरी चौक में गणेश जी की स्थापना का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। गणेश उत्सव के दौरान समिति द्वारा प्रतिदिन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु शामिल होते हैं। गणेश जी की स्थापना के साथ ही गुजरी चौक की रौनक और बढ़ जाती है तथा पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन जाता है।

 

वहीं, स्थानीय लोगों ने एक समस्या की ओर भी शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। गुजरी चौक के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण गणेश उत्सव सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान वातावरण प्रभावित होने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि शासन द्वारा उक्त अंग्रेजी शराब की दुकान को गांव के बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए, तो गुजरी चौक का वातावरण और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं धार्मिक आयोजनों के अनुकूल हो सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को गांव के बाहर स्थानांतरित करने पर उचित निर्णय लिया जाए, ताकि गुजरी चौक की गरिमा और सुंदरता बनी रहे तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सके।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular