विधायक गौरव सिंह पारधी ने दी 1.5 करोड़ की सौगात
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
कटंगी विधान सभा क्षेत्र के पठार क्षेत्र के गोरेघाट, महकेपार , कुड़वा को दी 1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाने वाले मार्ग एवं सीसी रोड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया ग्राम वासियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृती पत्र एवं आवासीय पट्टो का वितरण भी किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुछ समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई थी जो कुछ समस्याओं का निराकरण मेरे द्वारा किया जा चुका है और कुछ शेष कार्य प्रगति पर है विधायक ने बताया कि गोरेघाट के विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की समस्या सामने आई थी जो प्राचार्य श्री संजय सोनी जी द्वारा मुझे बताया गया था उनके समाधान हेतु 75 डबल डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों की आधुनिक शिक्षा के लिए स्कूल में इंटरएक्टिव पैनल भी प्रदान किया गया है ताकि ग्रामीण के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा का वातावरण मिल सके और वह अच्छे से अच्छा शिक्षक ग्रहण कर सके उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे । 
विधायक श्री पारधी ने प्रेस को जानकारी दी की काफी दिनों से लंबित पिपरवानी से कान्हड़गांव , कन्हड़गांव से गोरेघाट और गोरेघाट से कोडबी होते हुए दिग्धा तक चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। अगर परिस्थितियों अनुकूल रही थी इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य वर्तमान बजट में ही प्रारंभ होगा अन्यथा आगामी बजट में इसे शामिल कर शीघ्र पूर्ण कार्य कराया जाएगा । उन्होंने इन सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि कटंगी विधानसभा में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी ।
ग्राम गोरेघाट में 14.98 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन
ग्राम गोरेघाट में 14.98 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, कु प्रियंका परते जिला पंचायत सदस्य, संजय गोपाल, श्रीमति हेमलता नंदकिशोर जामुनपाने, विनोद पांच भाई, प्रकाश सोनवाने किसान मोर्चा उपाध्यक्ष,सुखदेव सलामें सरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती छबीलता उईके, योगेश सोनवाने मंडल अध्यक्ष, मदन बेलखेड़, नंदकिशोर जमुनपाने सरपंच प्रतिनिधि, प्रेमलाल उईके, रवि मडलेकर, ठाकुर प्रसाद जमुनपाने, ज्ञानीराम जमुनपाने सहित अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।
कुड़वा में 14.98 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण
ग्राम पंचायत कुड़वा में विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा 14.98 लाख की लागत से सीसी रोड कार्यकर्ता निर्माण पूजन संपन्न किया गया । सीमेंट रोड आदिवासी ग्राम संग्रामपुर में 300 मीटर की सीसी रोड का भी उद्घाटन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार
पठार क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री गौरव सिंह पारधी का आभार व्यक्त किया तथा पिपरवानी से कन्हडगाव सड़क जल्द निर्माण करने, राजीव सागर बांध कुड़वा से राजीव सागर बांध सीसी रोड, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरेघाट की सीसी रोड, गोरेघाट की श्मशान घाट की सीसी रोड आदि को भी जल्द बनाने की मांग की गई है।
