Homeताजा खबरेविधायक राजकुमार कर्राहे ने सिविल अस्पताल लांजी में किया स्वस्थ नारी सशक्त...

विधायक राजकुमार कर्राहे ने सिविल अस्पताल लांजी में किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

विधायक राजकुमार कर्राहे ने सिविल अस्पताल लांजी में किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विधायक ने एक नन्ही बालिका के साथ मिलकर काटा केकदी शुभकामनाएं

लांजी

सिविल अस्पताल लांजी में दिनांक 17 सितंबर को वृहद स्तर पर सम्मेलन के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ विधायक महोदय की विशेष उपस्थिति में किया गया ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक राजकुमारकर्राहे , श्रीमती रेखा कालबेले अध्यक्ष नगर परिषद् लांजी, दुलीचंद राजनिरे जिला पंचायत सदस्य, अलोक चौरसिया मंडल अध्यक्ष, श्रीमती मोना सिद्धू कौर विधायक प्रतिनिधि, सोहनलाल उपराड़े विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत लांजी, देवेश ऐड़े संसद प्रतिनिधि, डॉक्टर अक्षय उपराड़े बीएमओ द्वारा भगवान धन्वन्तरि जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में दिखाया गया लाइव टेलीकास्ट

इसके पश्चात् आज माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के शुभारंभ को प्रोजेक्टर में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा गया। माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विधायक महोदय ने एक नन्ही बालिका के साथ मिलकर केक काटकर सभी की ओर से शुभकामनाएं ज्ञापित की।

विधायक महोदय का संबोधन

विधायक राजकुमार कर्राहे ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल है। एक महिला सभी के घर की नींव की तरह होती है जो कि स्वयं घर के अन्य सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति हमेशा प्रयासरत रहती है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की विशेषताएं

महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह एक ऐसा अवसर है जिसमें सभी जांच व उपचार पूर्णतः निःशुल्क समीपस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं में किया जाना है। इससे इनके परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा। महिलाएं स्वस्थ रहकर परिवार, ग्राम, प्रदेश व राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी।

लांजी सिविल अस्पताल की सुविधाएं

सिविल अस्पताल लांजी में सिजेरियन प्रसव, शिशु स्वास्थ्य, सामान्य बीमारियों तथा अन्य नेत्र लैब, कुष्ठ, टीबी, मलेरिया का अच्छा उपचार व चिकित्सक उपलब्ध हैं।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अभियान की सफलता

कार्यक्रम में डॉ. अंकित खरोले शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. रजनी शेंडे स्त्री रोग चिकित्सक, डॉ. शृस्टि गुप्ता, डॉ. रूपेंद्र गिरिया, डॉ. अंकित तुरकर, डॉ. अर्चना मैडा, डॉ. नम्रता पशीने, डॉ. वर्षा शिह, डॉ. राजेश रणदिवे, डॉ. किशोर सोनवाने, सिविल हॉस्पिटल लांजी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, आशा, आंगनवाड़ी, आम जन सामान्य की उपस्थिति रही।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अभियान के प्रथम दिवस की जानकारी

डॉक्टर अक्षय उपराड़े बीएमओ द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के प्रथम दिवस विकास खंड लांजी में कुल 3222 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। सिविल अस्पताल में 16 महिलाओं का एएनसी चेकअप, 104 हीमोग्लोबिन टेस्ट, हाइपरटेंशन के 88, डायबिटीज 88, सर्वाइकल कैंसर 2, ओरल कैंसर 4, ब्रेस्ट कैंसर 2, सिकल सेल 20, आभा ID 80 की स्क्रीनिंग की गई। क्षेत्रवार डेटा कंपाइल किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। अधिक से अधिक क्षेत्रीय जनता इस अभियान का लाभ ले और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच व उपचार कराएं।

निजी क्लिनिक में निशुल्क सेवाएं

विकासखंड लांजी की डॉ. नम्रता पशीने द्वारा पशीने क्लिनिक लांजी तथा डॉ. वर्षा सिंह दर्शन क्लिनिक लांजी द्वारा आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत अपने क्लिनिक में महिलाओं की निशुल्क जांच की तथा सेवाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular