HomeMost Popularअवैध रूप से बेची जा रही 01 क्विंटल मछलियां जब्त

अवैध रूप से बेची जा रही 01 क्विंटल मछलियां जब्त

अवैध रूप से बेची जा रही 01 क्विंटल मछलियां जब्त

वर्षा ऋतु में मछलियों का प्रजनन काल होने से इस सीजन में मत्स्याखेट करने पर मछलियों के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ता है। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने संपूर्ण बालाघाट जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2022 तक के लिए नदियों एवं जलाशयों में मत्स्याखेट, मछलियों का परिवहन एवं क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध ऐसे छोटे तालाब एवं जल स्रोत जिनका नदी जल से कोई संबंध नहीं है पर लागू नहीं होगा ।

उप संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती शशिप्रभा धुर्वे के नेतृत्व में आज 28 जून को मतस्स विभाग की टीम ने वारासिवनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के बाजारों में अवैध रूप से बेची जा रही 01 क्विंटल मछली जब्त की है। जब्त की गई मछलियों की स्थानीय विक्रेताओं में नीलामी कर 7500 रुपये की राशि शासन के खाते में जमा कराई गई है। आज की इस कार्यवाही में सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती मीना कोकोटे, मतस्य निरीक्षक श्री आर सी पटेल, मनेाहर पंचेश्वर एवं प्रवीण मानकर ने बाजार में अवैध रूप से बिक रही मछलियों को जब्त करने की कार्यवाही की। इस दौरान मछली विक्रेताओं को समझाया गया कि वर्षा काल मछलियों का प्रजनन काल होने के कारण 15 अगस्त तक नदियों एवं जलाशयों में मत्स्याखेट करना प्रतिबंधित है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular