HomeMost Popular*एयर होस्टेस की हत्या में पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी,...

*एयर होस्टेस की हत्या में पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार*

*एयर होस्टेस की हत्या में पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार*

एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति की कथित प्रेमिका की हत्या के लिए पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी

*एयर होस्टेस की हत्या में पत्नी ने दी 13 लाख की सुपारी, चार आरोपी गिरफ्तार*

गोंदिया पुलिस की जांच में सामने आई साजिश, कार की GPS लोकेशन से आरोपियों ने किया पीछा; पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जन्म भूमि टाइम्स| प्रफुल्ल कुमार चित्रीव , जिला ब्यूरो चीफ, बालाघाट (मध्यप्रदेश)

बालाघाट/गोंदिया। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की रहने वाली एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडरानी जंगल में हुई इस सनसनीखेज हत्या के पीछे प्रेम संबंधों से जुड़ी रंजिश और कथित सुपारी किलिंग की साजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गोंदिया निवासी नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल ने अपने पति और वर्षा के कथित प्रेम संबंधों से नाराज होकर हत्या की योजना बनाई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर 13 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

GPS लोकेशन के जरिए पहुंचाए गए हमलावर
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपियों ने नितेश अग्रवाल की कार में लगी टोयोटा आई-कनेक्ट प्रणाली का इस्तेमाल किया। कार की GPS लोकेशन हासिल करने के लिए आईडी और पासवर्ड आरोपियों तक पहुंचाए गए थे। इसी तकनीकी जानकारी के आधार पर वर्षा की लोकेशन ट्रैक की गई और हमलावर उनका पीछा करते हुए बोंडरानी के जंगल तक पहुंच गए।

14 नवंबर 2026 को वर्षा तुरकर अपने परिचित नितेश अग्रवाल के साथ महाराष्ट्र के तिरोड़ा क्षेत्र की ओर गई थीं। वापस लौटते समय बोंडरानी गांव में शिव मंदिर के समीप जंगल क्षेत्र में तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए जाने के कारण वर्षा की मौत हो गई थी।

200 CCTV कैमरों की जांच से खुली साजिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की छह विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने गोंदिया, तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी और बालाघाट सहित आसपास के मार्गों पर लगे करीब 200 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जांच में कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने, सुपारी की रकम तय करने और हमलावरों तक वाहन की लोकेशन पहुंचाने की कड़ियां सामने आईं।

पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मोना अग्रवाल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में कुणाल कुंभलकर, शाहरुख पठान और इमरान करीम शेख की भूमिका भी सामने आई है। वहीं, वारदात में शामिल बताए जा रहे नलेन उर्फ नायलन शेख और क्रिश राऊत की तलाश जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया है। मामले में सुपारी की रकम के लेन-देन और अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बालाघाट से गोंदिया तक मचा हड़कंप
वर्षा तुरकर मूल रूप से मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र की रहने वाली थीं और पुणे में एयरलाइन क्षेत्र में कार्यरत थीं। उनकी हत्या की खबर से बालाघाट और गोंदिया दोनों क्षेत्रों में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था। शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब पुलिस जांच में कथित सुनियोजित हत्या की साजिश सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक लेन-देन से जुड़े पहलुओं पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular