HomeMost Popularकालेज चलो अभियान

कालेज चलो अभियान

कालेज चलो अभियान के अंतर्गत वारासिवनी
क्षेत्र के ग्रामों में लगाया गया शिविर


उच्च शिक्षा विभाग भोपाल म0प्र0 के आदेशानुसार सत्र 2022-23 की ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया के पूर्व कॉलेज चलो अभियान का प्रारंभ एस0एस0पी0 शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में 01 मई 2022 से 15 मई 2022 तक महाविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले नजदीकी स्कूलों में विद्यार्थियों/शिक्षकों/अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर महाविद्यालय में नियमानुसार प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया।
इस अभियान को महाविद्यालय प्राचार्य के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री हेमंत गणवीर (विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र) सदस्य श्री नरेन्द्र कुमार डोंगरे (सहायक प्राध्यापक हिन्दी) डॉ0 त्रिरत्नेश गजभिये (सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र) द्वारा कमला नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वारासिवनी, टिहली बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वारासिवनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरगांव, टेकाडी, बडगांव, झालीवाला, बकेरा, आलेझरी, कायदी में उपस्थित होकर विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘नई षिक्षा नई उड़ान’’ पत्रिका भेंट कर महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम एवं शासन द्वारा छात्र-छात्राओं के लाभार्थ हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

समाचार संकलन प्रफुल्ल कुमार चित्रीव बालाघाट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular