HomeMost Popular# किरनापुर में अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर महिलाओं...

# किरनापुर में अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर महिलाओं ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन*

*किरनापुर के ग्राम कनेरी के वार्ड नं 19 के कनेरी चौक पर अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर महिलाओं ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन*

किरनापुर:- किरनापुर के वार्ड नम्बर 19 के कनेरी चौक वँहा के करीब 50 से अधिक महिलाओं एंव रहवासियों द्वारा सुश्री निकिता मण्डलोई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व किरनापुर को ज्ञापन सौंपा गया !
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है सुनील मंगलानी द्वारा शासकीय भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध रूप से ढाबा चलाते हुए शराब बेची जा रही है।
जिससे वँहा के आसपास का वातावरण काफी खराब हो रहा है! और लोग शराब पीकर गाली गलौज करते हैं।

शराब बेचने को लेकर अनेकों बार महिलाओं और अन्य रहवासियों ने सुनील मंगलानी को समझाया किंतु वह जान से मारने धमकी देने व अन्य मामलों में फंसाने की बात करता है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व किरनापुर ने तुरंत थाना प्रभारी से बात कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

किरनापुर से मदनमोहन पाराशर की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular