कु हेमलता राजेश वडिवे का नवोदय में चयन
गोरेघाट तिरोड़ी
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
पठार अंचल के ग्राम पंचायत कुड़वा एवं शासकीय प्राथमिक कन्या शाला कुड़वा जन शिक्षा केंद्र महकेपार की छात्रा कु हेमलता राजेश वाडिवे ने नवोदय में 86.25 अंक अर्जित कर स्कूल तथा ग्राम का नाम रोशन किया है। कु हेमलता ने इसका श्रेय प्रधान पाठक श्री धन्नुलाल डहरवाल, श्री सुकदेव कुमरे शिक्षक तथा श्रीमति खिलेश्वरी कटरे को दिया है। ज्ञात हो कि इस शाला के शिक्षकों की मेहनत से प्रति वर्ष इस स्कूल से होनहार बच्चों का चयन हो रहा है। प्राथमिक कन्या शाला कुड़वा की कक्षा 5वीं में कुल 23 बच्चों ने इस परिक्षा में भाग लिया था जिसमें कु हेमलता राजेश वडिवे का चयन हुआ है जिससे शिक्षकों ने तथा ग्रामीणों ने नवोदय में चयन के लिए बधाई दी है।
