HomeMost Popularक्या इसी गढडा युक्त सडक से निकलगी काबड यात्रा ! शासन के...

क्या इसी गढडा युक्त सडक से निकलगी काबड यात्रा ! शासन के फरमान का नहीं हुआ असर,मुंडिया- देवरनिया मार्ग तालाब बने गढडो मे तब्दील ।

क्या इसी गढडा युक्त सडक से निकलगी काबड यात्रा !
शासन के फरमान का नहीं हुआ असर,मुंडिया- देवरनिया मार्ग तालाब बने गढडो मे तब्दील ।

रिर्पोट , हरीश गंगवार

देवरनिया। शासन ने फरमान जारी किया था।कि जिन-जिन रास्तों से काबड यात्रा गुजरेगी, वह सही कराई जाएगी। मगर इसका असर नहीं हुआ। भोजीपुरा विधान सभा के देवरनिया से मुंडिया जागीर का डेढ किमी मार्ग गढडों मे तब्दील है।जोकि अब तालाब बन चुके हैं।
देवरनिया- मुंडिया जागीर मार्ग दो साल से खराब है। अब तो इसमे गहरे-गहरे गढडे बन चुके हैं।जोकि तालाब का रुप ले चुके हैं। इसी मार्ग से कस्बा मुंडिया जागीर व गांव टाहा कासमपुऱ समेत आधा दर्जन गांवो की काबड यात्रा निकलेगी,मगर शासन के फरमान को दरकिनार करते हुए ।जिम्मेदारों ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। यह मार्ग नगर पंचायत देवरनिया के अन्तर्गत आता है। नगर पंचायत बजट का रोना रो देता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular