HomeMost Popular*गर्मी में होने वाला रोग (माता) चेचक* ॥ चेचक रोग और...

*गर्मी में होने वाला रोग (माता) चेचक* ॥ चेचक रोग और उपचार ॥

*गर्मी में होने वाला रोग (माता) चेचक*॥

चेचक रोग और उपचार ॥

🍁👇🍁👇🍁👇🍁
चेचक के रोग को घरेलू भाषा में ‘माता’ या ‘शीतला’ भी कहते हैं। यह रोग अक्सर उन बच्चों को होता है, जिनके शरीर में शुरू से ही गर्मी अधिक होती है तथा उनकी उम्र दो से चार वर्ष तक की होती है। कभी-कभी यह रोग औरतों और बड़ों में भी हो जाता है। इस रोग के फैलने का कारण वायरस (जीवाणु) हैं। इस रोग के जीवाणु थूक, मलमूत्र और नाखूनों आदि में पाये जाते हैं। सूक्ष्म छोटे-छोटे जीवाणु हवा में घुल जाते हैं और श्वसन के समय ये जीवाणु शरीर के अन्दर प्रवेश कर जाते हैं।

इस रोग के हो जाने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। दो-तीन दिन के बाद बुखार तेज होने लगता है। शरीर पर लाल रंग के दाने निकलने लगते हैं। दानों में पानी जैसा मवाद पैदा हो जाता है। सात दिनों में दाने पकने लगते हैं जो कि धीरे-धीरे सूख जाते हैं। दानों पर खुरण्ड (पपड़ी) सी जम जाती है। कुछ दिनों के बाद खुरण्ड तो निकल जाती है, लेकिन उसके दाग़ रह जाते हैं।

सावधानियाँ
🍁👇🍁👇
चेचक के रोग से ग्रस्त रोगी के घर वालों को खाना बनाते समय सब्जी आदि में छोंका नहीं लगाना चाहिए।
दरवाज़े पर और रोगी के बिस्तर के चारो और नीम के पत्तों की टहनी लटका देनी चाहिए।

ध्यान रखें कि बच्चा शरीर पर आए छालों या फोड़े को खरोंचे नहीं, वरना ये व फैल सकते है व दर्द भी हो सकता है। बच्चे के नाखून छोटे रखें व फोड़ों को ढंके नहीं।
रोगी के चारो तरफ साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
रोगी को जब भी नहलाये, उस पानी में नीम की पत्तियों को उबाले।
बच्चे को अन्य लोगों से दूर रखें।

घरेलु उपाय
🍁👇🍁
1.पीपल की 3 या 5 पत्तिया ले, पत्तियों की डंडी तोड़ दे, इन पत्तो को १ गिलास पानी में उबाले और एक चौथाई रहने पर इस को गुनगुना ही रोगी को पिलाये। ये प्रयोग 3 से 5 दिन तक हर रोज़ सुबह और शाम को करे। इस से चेचक, टाईफ़ाएड, और खसरा और आम बुखार में बेहद लाभ मिलता हैं।

2.तुलसी की 12-15 पत्तियों को 3 या 4 काली मिर्च के साथ पीसकर गुनगुने पानी के साथ दिन में 2 बार पिलाये

3,गिलोय रस 3 3 चम्मच सुबह शाम खाने के बाद दें

4, जलन होने पर फोड़ो पर चन्दन लाल/पीला कोई भी लगा सकते है |

5,ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने पर किसी चिकित्सक की अवश्य सलाह लें
🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः।
सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

*आयुर्वेदिक चिकित्सा व योग साधना केंद्र*
*रमेश सेवलानी आयुर्वेदिक चिकित्सक*🙏

मोबाइल नंबर– +91 9425448143

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular