HomeMost Popularगोवंश समस्या के निदान हेतु आज विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग...

गोवंश समस्या के निदान हेतु आज विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग बृज प्रांत द्वारा कलेक्ट्रेट में दिया धरना किया जोरदार प्रदर्शन।

गोवंश समस्या के निदान हेतु आज विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग बृज प्रांत द्वारा कलेक्ट्रेट में दिया धरना किया जोरदार प्रदर्शन।

शिवम दीक्षित की रिपोर्ट।

शाहजहांपुर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट प्रांगण में धरने पर बैठ गए। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश के द्वारा निराश्रित गोवंश की व्यवस्था को लेकर सामाजिक समस्याओं को मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा महत्वाकांक्षी एवं शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना होने के उपरांत भी जिला प्रशासन के द्वारा इस योजना पर गंभीरता पूर्वक पर लिखित नहीं कर पा रही है। संपूर्ण ब्रज प्रांत में घुमंतू गोवंश पशुओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। गोवंश किसानों की फसलों को अपूरणीय क्षति पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने मांग की ब्रज प्रांत के समस्त जनपदों में सरकारी भूमि से अवैध कब्जों को हटा कर उक्त भूमि को गोवंश संरक्षण संवर्धन हेतु चिन्हित कर के उपयोग में दिलाई जाए।
प्रत्येक निराश्रित घुमंतू गोवंश की चिकित्सीय सुविधाओं हेतु पशु चिकित्सा कर्मचारियों की जिम्मेदारी एवं निगरानी तय किया जाना सुनिश्चित हो। निराश्रित गोवंश गोवंश को खाली पड़ी गौशालाओं में भेजने की अभियान चलाकर समय बद्ध प्रोग्राम के अनुसार व्यवस्था की जाए।
आदि प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular