HomeMost Popularघोटी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत 181 पर नहीं हो रही...

घोटी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत 181 पर नहीं हो रही जांच*

*घोटी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत 181 पर नहीं हो रही जांच*

बालाघाट जिले के वारासिवनी खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटी में भ्रष्टाचार की शिकायत 181 पर करने के बावजूद सक्षम अधिकारी नहीं दिखा रहे जागरूकता ग्रामीण जनता की बात करें तो ग्रामीणों का कहना है।

शिकायतकर्ता को डरा धमकाकर कर आन लाइन की गई शिकायतों को तुरंत हटाएं अथवा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी बोलकर डराया धमकाया जाता है साथ ही शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम सीमा पर है जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

अनेकों बार जनपद पंचायत एवं संबंधित विभाग को निष्पक्ष जांच करने के लिए ग्राम के जागरूक नागरिकों द्वारा प्रयास किया जाता है परंतु शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते पंचायतों में खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे संवेदनशील मामले पर कब तक संबंधित अधिकारी नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular