HomeMost Popularजिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के द्वारा बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में ...

जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के द्वारा बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

सीतापुर
दिनांक 16 अक्टूबर 2022
जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमें बिसवां क्षेत्र में लगभग 1500 राशन किट का वितरण किया गया तथा 4000 फूड पैकटों का वितरण किया गया। 500 डिग्निटी का वितरण किया गया। कुल 06 स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। सुन्दरनगर, जैतिहयां, नगिनापुरवा में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। तहसीदार बिसवां द्वारा बताया गया कि बाढ़ से जो फसलों का नुकसान हुआ है उसका सर्वेक्षण कराया जा रहा है। मकान एवं झोपड़ी जिन-जिन लोगों की क्षतिग्रस्त हुयी हैं उनका भी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
महमूदाबाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मा0 सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने 1000 राशन किट, 1500 डिग्निटी किट, 4600 लंच पैकेट लोगों को वितरित किये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 कैम्प लगाये गये। मा0 सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि रामपुरमथुरा के ब्लॉक के कई गाँवों में विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से जनसामान्य को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। मा0 सांसद राजेश वर्मा जी द्वारा रामपुरमथुरा ब्लॉक परिसर में लगे बाढ़ राहत शिविर में पहुँचकर प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति को कोई समस्या न हो इसके लिये तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक हरसम्भव सहायता पहुंचाने के समुचित निर्देश दिए। विकास विभाग ने सफाई एवं छिड़काव कराया। उपजिलाधिकारी महमूदाबाद ने बताया कि राहत सामग्री का वितरण निरन्तर जारी है। फसल का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
लहरपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम शाहपुर का कोठीपुरवा मजरा का तहसीलदार शशिबंधु द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा चंदेसुवां व दंडपुरवा में तहसीलदार समेत नायब तहसीलदार दिलीप कुमार की उपस्थिति में 740 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। तहसीलदार लहरपुर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित 680 खेतों का अभी तक सर्वेक्षण कराया जा चुका है। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विशाल पोरवाल ने बताया कि घाघरा नदी के किनारे पासिनपुरवा में फ्ल्ड फाइटिंग का कार्य प्रगति पर है तथा स्थिति नियंत्रण में है।
सीतापुर में झींगालाला स्वीट के मालिक अभिषेक जिंदल द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु 6000 सेट मग, पारले जी बिस्किट, गोदरेज साबुन, नमकीन के पाउच, पानी की बोतल आदि सामग्री तहसील लरहपुर के माध्यम से वितरित करायी गयी। इस वितरण के अवसर पर अनूप खेतान, मनोज अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular