HomeMost Popularजिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के पदों का हुआ आरक्षण...

जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के पदों का हुआ आरक्षण जनपद अध्यक्ष में सागर, देवरी, केसली सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित

विजय निरंकारी सागर 25 मई 2022

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण प्रक्रिया आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला पंचायत के 26 जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण संपन्न हुआ।

आरक्षण सूची- जिला पंचायत सदस्य

अनारक्षित वर्ग
वार्ड नंबर 4 राहतगढ़ ,5 राहतगढ़, 9 रहली, 11 रहली, 19 मालथौन, 23 बंडा,  24 बंडा, 25 शाहगढ़।

अनारक्षित महिला
वार्ड नंबर 6 राहतगढ़, 7 जैसीनगर, 8 जैसीनगर ,10 रहली एवं 22 बंडा।

अनुसूचित जाति वर्ग
वार्ड नंबर 21 बीना एवं 16 खुरई।

अनुसूचित जाति महिला
वार्ड नंबर 3 सागर, 17 खुरई एवं 18 मालथौन।

अनुसूचित जनजाति वर्ग
वार्ड नंबर 13 देवरी

अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड नंबर 12 देवरी एवं 15 केसली।

अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड नंबर 2 सागर एवं 14  केसली।

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड नंबर 1 सागर, 20 बीना, 26 शाहगढ़।

आरक्षण सूची – जनपद पंचायत अध्यक्ष

अनुसूचित जाति वर्ग
– खुरई
अनुसूचित जाति महिला
– बीना

अनुसूचित जनजाति महिला (एक पद)
– राहतगढ़

अन्य पिछड़ा वर्ग
– मालथौन

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
– रहली

अनारक्षित वर्ग
– जैसीनगर, शाहगढ़, बंडा

अनारक्षित महिला
– सागर, देवरी, केसली

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular