HomeMost Popularतिरोड़ी में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व

तिरोड़ी में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व

🐂 तिरोड़ी में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व

 

📰 तिरोड़ी नगर | आज की प्रमुख खबर

 

तिरोड़ी नगर में पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने अपने बैलों की पूजा-अर्चना कर तिलक लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की।

 

परंपरा के अनुसार मंडल अध्यक्ष अविनाश देशमुख सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बैलों की जोड़ियों का अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर बालक राम देशमुख, आवारपाने जी, देवदास पासारे जी, मोती अहिर जी, दिलीप उईके जी, राजेश रैकवार, रंजीत अड़मे, जैनुल इंतखाब आलम, शेंडे भैया, जितेंद्र श्रीवास, जीतू अहिर, चुरामन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

सभी ने एक-दूसरे को पारंपरिक अक्षत, तिलक-वंदन एवं तोरण तोड़ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

🐂 पोला पर्व ने तिरोड़ी की ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

 

🇮🇳 सेवा परमो धर्मः

अविनाश देशमुख

मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी तिरोड़ी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular