फ्लैग मार्च निकाला गया
रामपायली-पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देश अनुसार जिला पुलिस-प्रशासन के कुशल मार्ग निर्देशन पर गत दिवस पुलिस थाना रामपायली ने जिले की ऐतिहासिक नगरी रामपायली में गत शाम नगर की सड़कों पर अपने पुलिस बल के साथ नगर निरीक्षक सुनील कुमार बनोरिया के नेतृत्व में राम नगरी के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिसिंग को सुधारने तथा जनता से फीडबैक लेने के मकसद से जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फ्लैग मार्च निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरा राम पायली पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे हैं नगर निरीक्षक सुनील कुमार बनोरिया ने लोगों से उनके वार्डो में कानून व शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली फ्लैग मार्च में पुलिस के सभी नगर में पदस्थ अधिकारीगण शामिल रहे यह फ्लैग मार्च पुलिस थाना रामपायली से सुनील कुमार बनोरिया के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ जो राम नगरी के प्रमुख मार्गो से होता हुआ वापस थाना पहुंचा जहां आम राहगीर व्यापारियों से नगर निरीक्षक सुनील कुमार बनोरिया ने पुलिसिंग के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की ज्ञात हो कि नगर में नगर निरीक्षक सुनील कुमार बनोरिया जबसे पदस्थ हुए है नगर में शांति व्यवस्था अवैध कार्यों पर अंकुश बना हुआ है नगर एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए सुनील कुमार बनोरिया ने बताया कि आम जनों एवं पुलिस की जनसभा गीता से ही कानून का पालन संपूर्ण क्षेत्र में बखूबी किया जा सकता है कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा शांति व्यवस्था के लिए पुलिस हर तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ मुस्तैद है जिसमें आम जनों का सहयोग भी सराहनीय है पुलिस और जनता मिलकर ही कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में जन सहभागिता को आमतौर पर पूर्ण कर सकती है और यह क्षेत्र कानून व्यवस्था को सुलभता से पालन करने में कभी कोई कमी नहीं देखी गई है कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रामपायली पुलिस सदैव तटस्थ है हर स्तर पर कानून का उल्लंघन होने नहीं दिया जाएगा सनद रहे कि नगर निरीक्षक सुनील कुमार बनोरिया ने रामपायली एवं आसपास के ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था हर पल बनाए रखने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है कहीं भी कोई अप्रिय घटनाओं की जानकारी प्रकाश में नहीं आ पाई छोटी मोटी नोकझोंक में नगर निरीक्षक ने आम जनों को समझाइश देकर वही मामला समाप्त कर दिया तो चुनाव के दरमियान कहीं भी अशांति वह अप्रिय घटना अथवा वारदात को अंजाम नहीं मिला जिसके पीछे राम पायली नगर निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल का सराहनीय सहयोग रहा है जिसकी नगर एवं क्षेत्र में प्रशंसा की गई है।