HomeMost Popular*दिग्विजय सिंह के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी:

*दिग्विजय सिंह के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी:

*दिग्विजय सिंह के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी: कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पर नौकरों को पद देने का आरोप, बीजेपी ने कसा तंज*

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल में ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी को टक्कर देने का दावा करने वाली कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझ गई है। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में भाई- भतीजावाद का आरोप लगाते हुए पुराने कांग्रेसियों ने पार्टी के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्वालियर में नेताओं के नौकर और मजदूरों तक को पदाधिकारी बना दिया गया, लेकिन 50 साल से काम कर रहे नेता-कार्यकर्ताओं को पद नहीं दिए गए हैं। इस विवाद को लेकर कांग्रेसी दिग्विजय सिंह के सामने भिड़ गए। वहीं कांग्रेस की लड़ाई पर BJP ने तंज कसा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुराने कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में 328 पदाधिकारी बनाए। लेकिन 50 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे राम अवतार जैसे कर्मठ कांग्रेसी छूटे गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सामने जिला अध्यक्ष की शिकायत भी कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने काम करने वाले नौकरों तक को कार्यकारिणी में पद दे दिए हैं। जबकि 50 साल से कांग्रेस के लिए काम करने वालों को अपमानित किया जा रहा है।वहीं कांग्रेस में चल रही लड़ाई को लेकर BJP ने तंज कसा है। BJP का कहना है कि BJP चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। कांग्रेस खेमे में बंटी है, जो आपस में लड़ रही है। MP में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने- अपने बेटों को सेट कराने में जुटे है। अजय सिंह अपना गुट बना रहे हैं, तो कांग्रेस खुद से लड़ेगी और BJP चुनाव लड़ेगी।

वहींं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने एडजस्ट करने का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस का कहना कि पार्टी में सब ठीक है, कांग्रेस का कहना है कि BJP को दूसरों के घर में झांकने की आदत हो गई है। BJP महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर बात करने की बजाए कांग्रेस के मामलों में बोल रही है।

*जेबीटी आवाज टीवी ब्यूरो भोपाल*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular