HomeMost Popularनगर निगम सागर के महापौर और 48 वार्ड पार्षदों को चुनेंगे 2.22...

नगर निगम सागर के महापौर और 48 वार्ड पार्षदों को चुनेंगे 2.22 लाख मतदाता

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 6 जुलाई को 388 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

विजय निरंकारी

सागर 5 जुलाई 2022
नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में 6 जुलाई को होने जा रहे मतदान में सागर नगर निगम सहित 6 नगरीय निकाय के 121 वार्डो के 459 जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा । इन 121 वार्डो में 394 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, इनमें से 6 में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 388 केन्द्रों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाष घोषित किया गया है। सागर नगर निगम के महापौर पद के लिए नौ प्रत्याषी के भाग्य का फैसला सागर शहर के 48 वार्ड के रहवासी करेंगे। जिले के 6 नगरीय निकायों में मतदान को संपन्न कराने के लि 388 मतदान दल गठित कर इनमें 1552 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि 155 रिजर्व में रहेंगे।

नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम के द्वारा होंगे। ईवीएम में महापौर के लिए सफेद, नगर निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। वोटर को वोट डालने के लिए आयोग द्वारा तय किए गए 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य होगा। मतदान केन्द्रों में बारिष से बचाव के इंतजाम सहित पीने के पानी आदि के इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने मतदान केन्द्रों पर इमरजेंसी लाईट की व्यवस्था रखने के निर्देष भी दिए हैं।

नगर निगम सागर के 48 वार्डों में पार्षद के चुनाव के लिए 251 मतदान केंद्र बनाए  गए हैं, जिनमें 2 लाख 22 हजार 584 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें  1 लाख 13 हजार 894 पुरुष,  एक लाख 8 हजार 679 महिला एवं 11 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 248 प्रत्याशियों में से 48 वार्ड पार्षद सहित नगर निगम महापौर का चुनाव करेंगे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular