HomeMost Popularनागपुर के एक जालसाज ने जबलपुर के व्यापारी को 9 लाख रूपयों...

नागपुर के एक जालसाज ने जबलपुर के व्यापारी को 9 लाख रूपयों की धोखाधड़ी की

जबलपुर — नागपुर के एक जालसाज ने जबलपुर के व्यापारी को 9 लाख रूपयों की धोखाधड़ की। खुद को व्यापारी बताकर नागपुर के युवक ने 9 लाख का माल मंगाकर नागपुर के विभिन्न क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूट करा दिया अब पेमेंट करने की बारी आई तो जालसाज ने अपना फोन बंद कर लिया। पीडि़त व्यापारी ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दुर्गानगर चौक संजय नगर अधारताल निवासी नितिन विश्वकर्मा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि एमस ब्रदर्स नाम से एक कंपनी ग्राम जटवा पनागर में है। उसकी कंपनी बिक्रेट र्इंधन बनाने का काम करती है। पिछले दिनों नागपुर से रोशन रमेश देशमुख नाम एक व्यक्ति का फोन आया उसने बताया कि नागरपुर कोडांली जिले में उसकी मेसर्स जनता ट्रेडिंग नाम से कंपनी है। रोशन रमेश देशमुख ने फोन में कहा था कि वह उसकी कंपनी का माल नागपुर में सप्लाई कराएगा और जिसकी पेमेंट 10 दिनों में कर दिया करेगा। रोशन रमेश के कहने पर जबलपुर से 14 ट्रकों में माल भरके नागपुर के विभिन्न इलाकों में भेजा गया। पूरा माल करीब 9 लाख रूपए का था। माल पहुंचाने के ठीक 10 दिन बाद जब रमेश रोशन से संपर्क किया गया तो उसका फोन बंद आ रहा था। नागपुर जाकर भी पता किया तो संबंधित व्यापारी का कहीं पता नहीं चला।
दूसरे लोगों के साथ भी किया फ्राड
पीडि़त व्यापारी ने थाने में शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि जब वह नागपुर पहुंचे और रमेश रोशन नाम के व्यक्ति और उसकी कंपनी के बारे लोगों से पूछा तो पता चला कि संबंधित व्यापारी अन्य शहर के व्यापारियों को भी इसी तरह से चूना लगाया है।
नागपुर जाएगी जबलपुर पुलिस
अधारताल पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर प्रकरण को जांच में लिया है। इस संबंध में जल्द ही अधारताल पुलिस नागपुर जाएगी जहां से फ्राड करने वाले व्यापारी की खोजबीन कर उसे गिरफ्तार करेगी।

 

*विशेष संवाददाता जबलपुर*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular