Homeताजा खबरेनिर्भया संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न

निर्भया संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न

निर्भया संकुल स्तरीय संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न

लांजी में आजीविका मिशन की प्रगति और बदलाव पर चर्चा

निर्भया संकुल स्तरीय संगठन विकासखंड लांजी की वार्षिक आम सभा दिनांक 15 सितंबर 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक में निर्भया संकुल स्तरीय संगठन के 29 ग्राम संगठन शामिल हुए, जिसमें वार्षिक आय-व्यय की जानकारी दी गई और लघु उद्योग गतिविधियों, कृषि, पशु पालन, मछली पालन आदि पर चर्चा की गई।

आय-व्यय और गतिविधियों की जानकारी

आम सभा में निर्भया संकुल स्तरीय संगठन के वार्षिक आय-व्यय की जानकारी दी गई। समस्त लघु उद्योग गतिविधि, कृषि, पशु पालन, मछली पालन आदि गतिविधि की जानकारी दी गई। सभी सीआरपी की संख्या की जानकारी दी गई और बैंक से सीसीएल लोन, मुद्रा लोन से की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।

लखपति दिदियों के अनुभव

लखपति दिदियों ने अपने वक्तव्य में समूह से जुड़ने से पहले और बाद की स्थिति में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। विकासखंड प्रबंधक राजा राम परते ने आजीविका मिशन की प्रगति और बदलाव के बारे में विस्तार से समझाया।

स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं

सर्वप्रथम डॉ. अक्षय उपरादे ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की।

महिलाओं में जागरूकता और बदलाव

जिला पंचायत सदस्य ज्योति उमरे जी ने बताया कि समूह में जुड़ने के बाद महिलाओं में जागरूकता आई है। दिदिया घर से निकलकर बाहर आने लगी हैं, बैंक आती हैं, अपनी दुकान चलाती हैं और हिसाब रखती हैं। वर्तमान समय में बहुत महिलाएं जन प्रतिनिधि बन गई हैं, जो समाज को बदलेगा।

आजीविका टीम को बधाई

विधायक प्रतिनिधि सोहन उपराडे द्वारा ग्रामीण महिलाओं में बदलाव के लिए आजीविका टीम को बधाई दी गई। सभी दिदियों को बताया गया कि वे अपना काम ईमानदारी से करेंगी तो बहुत प्रगति होगी और सभी दीदी लखपति बन जाएंगी।

उपस्थिति

आम सभा में निर्भया संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी, सीएलएफ मैनेजर, लेखापाल और 29 ग्राम संगठन से लगभग 250 समूह सदस्य उपस्थित थे। सभी ने आजीविका मिशन की प्रगति और बदलाव के बारे में चर्चा की और आगे की योजनाओं पर विचार किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि गौरव बैस जी ने शासन की योजनाओं के संबंध में चर्चा की और दिदियों को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। जनपद पंचायत लांजी से उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सभी दिदियों से उनके जीवन में आए बदलावों और आगे की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनेश लाडे जनपद सदस्य जी द्वारा गतिविधि पर जोर देते हुए कहा गया कि सभी दिदियों को गतिविधि करके आगे बढ़ना है। सामाजिक और आर्थिक बदलावों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular