HomeMost Popularबहेड़ी में सुसराल जाने की बात कहकर घर से निकले एक व्यक्ति...

बहेड़ी में सुसराल जाने की बात कहकर घर से निकले एक व्यक्ति…

व्रेकिग। बरेली 

 

प्लेश बरेली 

 

रिपोर्ट। वीरेन्द्रसिह 

 

बरेली | बहेड़ी में सुसराल जाने की बात कहकर घर से निकले एक व्यक्ति की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई | जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया | बताया यह भी जा रहा है मृतक नशे का आदी था और अक्सर घर से बिना बताये चला जाता था | बीते दिन भी मृतक सुसराल जाने की बात कहकर घर से गया था | आज मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक आरिफ पुत्र इश्तियाक अहमद (42) वर्ष निवासी मोहल्ला शेर नगर थाना बहेड़ी जिला बरेली का शव घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर मोहल्ला सकलैन नगर में एडम स्कूल के पास खाली पड़े प्लॉट में मिला है |

मृतक के सिर पर दाहिनी तरफ चोट के निशान हैं | मृतक के तीन बच्चे है और वह मजदूरी का काम करता था| सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस बरेली भेजा गया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बहेड़ी के अंतर्गत आरिफ नाम के व्यक्ति का शव एक खाली प्लाट से मिला हैं | मृतक के सिर पर चोट के निशान है | शव को देखकर ऐसा लग रहा है किसी ने आरिफ की हत्या सिर पर हमला करके की है | पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इस सम्बन्ध में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा | सुबह परिजन आरिफ को ढूंढ रहे थे इसी दौरान मृतक का शव मिला था | जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा |

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular