HomeMost Popularब्रेक-डांसिंग प्रतिभा चयन के लिए  05 जून 2022 को दोपहर 12 बजे

ब्रेक-डांसिंग प्रतिभा चयन के लिए  05 जून 2022 को दोपहर 12 बजे

ब्रेक-डांसिंग प्रतिभा चयन के लिए  05 जून 2022 को दोपहर 12 बजे

तक जमा करना होगा वीडियो रिकार्डिंग

     संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रेक डांसिंग खेल को पैरिस ओलम्पिक 2024 में समाहित किया गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुये वर्ष 2022-23 में ब्रेकिंग डांस अकादमी की स्थापना किये जाने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिये जिला स्तर पर प्रतिभा चयन किया जाना है।

 

प्रतिभा चयन के लिए प्रतिभागी की आयु दिनांक 01 जुलाई 2022 की स्थिति में उम्र 12 से 20 वर्ष होना चाहिये। वीडियो का समय-प्रतिभागी को लगभग 60 सेकेंड का ब्रेक डांस वीडिया बनाना है। वीडियो में जानकारी-वीडियो में खिलाड़ी का नाम, पता, मोबाईल नंबर होना आवश्यक है। टेक्निकल स्पेसिफिकेशन-वीडियो में ब्रेक डांस फुटबर्क, freezes और पावर मूव्स होना आवश्यक है। 

     इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जिला बालाघाट में दिनांक 05 जून 2022 को समय दोपहर 12 बजे तक वीडियों के साथ अपनी पूरी जानकारी जमा कर सकते है। दिनांक 05 जून 2022 को समय सायं 04 बजे तक प्राप्त वीडियो एवं संपूर्ण जानकारी जिला कार्यालय द्वारा संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल को प्रेषित कर दी जावेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular