HomeMost Popularभाजपा के बागी राजीव यादव पर बड़ी कारवाई

भाजपा के बागी राजीव यादव पर बड़ी कारवाई

भाजपा के बागी राजीव यादव पर बड़ी कारवाई : धार जिला पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किया, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है,

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं के खिलाफ प्रदेश संगठन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें धार से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव का नाम भी शामिल हैं। भाजपा नेता राजीव यादव को पार्टी ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के अनुसार, विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ राजीव यादव द्वारा चुनाव लड़ने का कार्य किया हैं, जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसी कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। जिले में धार विधानसभा सीट के अलावा कही पर भी खुली बगावत नहीं हैं।
दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर धार जिले की सबसे बड़ी हाई प्रोफाइल सीट धार विधानसभा का चुनाव चतुष्कोणीय हो चुका हैं। यहां पर भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा दो बड़े निर्दलीय भी चुनावी मैदान में है। भाजपा ने यहां से नीना विक्रम वर्मा पर लगातार चौथी बार भरोसा जताया हैं। लेकिन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव भी अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसी कारण पार्टी संगठन की और से कार्रवाई की गई है। वहीं कांग्रेस ने यहां से कुलदीप सिंह बुंदेला को दो दिन पूर्व ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इधर, भाजपा नेता राजीव यादव का साथ देने वाले कुछ अन्य नेताओं की जानकारी भी जिला संगठन से मांगी गई हैं। इन नेताओं की भूमिका सामने आने पर प्रदेश संगठन और नेताओं को भी निष्कासित कर सकते है,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular