Homeमध्य प्रदेशमहाकाल लोक एवं लाखा बंजारा झील में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री...

महाकाल लोक एवं लाखा बंजारा झील में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला जला रहे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे एवम कई कार्यकर्ता झुलसे

 

सागर

मुख्यमंत्री एवम उनके मंत्रियों का पुतला जलाने पहुंचे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता एवम पुलिस में हुई तीखी झड़प ।

बीते दिनों तेज आंधी चलने से महाकाल लोक में गिरी मूर्तियों एवं महाकाल लोक के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार एवं सागर की लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार और कछुए की गति से चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में सागर युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके करीबी मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल नमक मंडी कीर्ति स्तंभ से पैडल मार्च कर कटरा जामा मस्जिद के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाया पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे एवं एनएसयूआई छात्र नेता जैद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलु तोमर, आशीष चौरसिया एवम आदि अनेक कार्यकर्त्ता झुलस गए ।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी देखने को मिली युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवम उनके करीबी मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। सागर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिस प्रकार से कमीशन वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार को वहां की जनता ने खदेड़ दिया है ठीक इसी प्रकार मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के इन कुकर्मों को माफ नहीं करने वाली। उज्जैन महाकाल लोक के निर्माण कार्य में हुए जमकर भ्रष्टाचार की कलई तेज हवा आंधी ने खोल कर रख दी महाकाल लोक के उद्घाटन कार्यक्रम को जिस प्रकार से भाजपा ने इवेंट कार्यक्रम बनाया था अब नैतिकता के आधार पर महाकाल लोक के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री एवं जिम्मेदार मंत्री अपना इस्तीफा दें। इसके साथ ही सागर की लाखा बंजारा झील के निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और इस भ्रष्टाचार में सीधे तौर पर भाजपा नेताओं का हाथ है इसमें इनका अच्छा खासा कमीशन बंधा हुआ है इसलिए निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के ऊपर इतनी अनियमितताओं बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही । इन कमीशन वाली सरकारों को जनता ने खदेड़ना का मन बन लिया है आगामी चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता इन्हें अपने वोट की चोट से करारा जवाब देगी । इस दौरान विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालों में सुरेंद्र चौधरी, आनंद अहिरवार,पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, अशोक श्रीवास्तव, सुनील जैन, चक्रेश सिंघई, ऋषभ जैन, शरद पुरोहित, जगदीश यादव, गोवर्धन रैकवार, अमित रामजी दुबे,अंकेश जैन हनी देवरी, रानू खान देवरी, सुरेंद्र चौबे, चमन अंसारी, उत्तम तायडे, बब्बू यादव, रिचा सिंह, ताहिर मासाब,जितेंद्र चौधरी, अवधेश तोमर, आनन्द तोमर, हीरालाल चौधरी, इम्तियाज हुसैन, विजय साहू,जमीर गब्बर पठान, हेमराज रजक नितिन पचौरी, सागर साहू, श्रीदास रैकवार, वसीम खान,आदिल राईन, अलीम तज्जू खान, सुलतान कुरैशी, नीलेश अहिरवार, धीरज वाल्मीकि, संजय रोहिदास, पवन पटेल, राजिया खान, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, विवेक रजक,अजय ठाकुर, शुभम केशरवानी, सुनील पावा, अरविंद बंटी पंथी, तरुण कन्नू कोरी,आमिर वीरू, आशीष चौरसिया, राकेश साहू, अभय दुबे, शिवराज ठाकुर, किशन ठाकुर, वीरू ठाकुर, जगदीश लोधी, जगत सिंह लोधी, अंकुर यादव, साहिल खान, पवन जाटव, आशीष चौबे, चंदन सुहाने,शाहिद भाईजान, गुफरान, सद्दाम भाईजान, इरफान भाईजान, नदीम खान, श्वेतांक जैन, मोहसिन खान, प्रभात भंडारी, अविनाश खरे, चंदन रैदास, असलम खान, सत्यम महाराज, जमना प्रसाद सोनी, अखिलेश केशरवाणी, अमन सोनी, शिवम पटेल, हरिओम तिवारी, अंकित पटेल, आसिफ पठान, राहुल प्रजापति, हर्ष कोरी, विशाल प्रजापति, सौरभ ठाकुर, एवम आदि अनेक युवक कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

भवदीय
राहुल चौबे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सागर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular