HomeMost Popularराजस्थान मे कॉंग्रेस सेवा दल ने केंद्र में भाजपा सरकार के...

राजस्थान मे कॉंग्रेस सेवा दल ने केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

कॉंग्रेस सेवा दल ने केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

ईडी के नोटिस के खिलाफ विरोध जता अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला

पाली

पाली जिला मुख्यालय पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देश पर सोनिया गांधी, एवं राहुल गांधी को दिए गए एडी के नोटिस के खिलाफ पाली जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा जिला मुख्यालय पर आज अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंक कर मौन व्रत रख सत्याग्रह कर ईडी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया

सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं पाली कांग्रेस प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई के नेतृत्व में जिलेभर से आए सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं एवं कॉंग्रेस पदाधिकारीओ ने आक्रोश जताया

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों की तादाद में सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौन व्रत पर बैठे रहे

इन कार्यकर्ताओं ने अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोशित प्रदर्शन किया

मीडिया को जानकारी देते हुए सेवादल कॉंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार जानबूझकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी का समन भेजा

जबकि गांधी परिवार देश के प्रति समर्पित परिवार है और देश की आजादी से लगाकर अब तक देश की एकता आजादी में गांधी परिवार का अभूतपूर्व योगदान रहा है

केंद्र सरकार जानबूझकर कांग्रेस शासित राज्यों एवं चुनावों में जबरन ईडी का दुरुपयोग कर रही जो गैर संवैधानिक है

आज सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया

बाइट

1 मोहन हटेला
प्रदेश सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष

2 महावीर सिंह सुकरलाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता पाली

पाली ब्युरो सुरेश पंवार
8824239978

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular