HomeMost Popularरिश्वतखोर आरआई गिरफ्तार:

रिश्वतखोर आरआई गिरफ्तार:

रिश्वतखोर आरआई गिरफ्तार: सीमांकन के लिए मांगी थी 5 हजार रिश्वत,

मंडला/ डिंडोरी। मंडला तहसील कार्यालय पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर आरआई अतुल कसार को पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने की है।

दरअसल, मंडला के धनीराम वार्ड महाराजपुर निवासी अनिल जैन ने कृषि भूमि सीमांकन के लिए आवदेन दिया था।

 

लेकिन राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार कसार और पटवारी अकुंट नंदन सिंगौर ने सीमांकन करने के बदले 12 हजार रिश्वत की मांग की। फरियादी ने इसकी जबलपुर लोकायुक्त से कर दी। वहीं आज टीम ने दबिश देकर राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार कसार को रंगे हाथ 5 हजार रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। वहीं पटवारी अंकुट नंदन मौके पर नहीं मिला।

*जन्म भूमि टाइम्स में जेबीटी आवाज टीवी ब्यूरो बालाघाट*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular