HomeMost Popular*रेल दुर्घटना टालने के लिए सहायक लोको पायलट लितेश कुमार देशमुख सम्मानित*

*रेल दुर्घटना टालने के लिए सहायक लोको पायलट लितेश कुमार देशमुख सम्मानित*

*रेल दुर्घटना टालने के लिए सहायक लोको पायलट लितेश कुमार देशमुख सम्मानित*

*महाप्रबंधक की ओर से नागपुर के 2 कर्मचारी को दिया सम्मान*

तिरोडी- महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने सोमवार को 10 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया है। जिसमें नागपुर मंडल के 2 कर्मचारियों के साथ मुंबई मंडल से 2, भुसावल मंडल से 3, , पुणे मंडल से 2 और सोलापुर मंडल से 1 है। सभी को ‘महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार’ दिया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित समारोह में जून महीने में ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान और ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।  पुरस्कार के रूप में पदक, प्रशस्ति प्रमाणपत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और  2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार शामिल हैं। नागपुर मंडल के नागपुर मंडल के सहायक लोको पायलट लितेश कुमार देशमुख ने ड्यूटी के दौरान दूसरी लाइन पर स्पेशल पासिंग गाड़ी संख्या 01371 के तीसरे पिछले डिब्बे में धुआं देखा था। उन्होंने थाना प्रबंधक टीमटाला स्टेशन को सूचना दी। उनकी सतर्कता ने एक संभावित दुर्घटना टल गई। इसी तरह नागपुर मंडल के दहेगांव के ट्रैक मेंटेनर-I अरविंद कुमार ने वर्धा और दहेगांव के बीच ड्यूटी के दौरान एक रेल फ्रैक्चर को देखा। उसने तुरंत खतरे का संकेत दिखाकर मालगाड़ी को रोका था। 
ज्ञात हो कि लितेश कुमार देशमुख तिरोडी निवासी बी जी देशमुख के सुपुत्र है जो वर्तमान में नागपुर में कार्यरत है लितेश देशमुख ने ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके सराहनीय योगदान पर तिरोड़ी नगर वासियों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

तिरोड़ी से अमित जैन की खबर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular