लाइन मेन दिवस पर लाइन में कुमरे हुए सम्मानित
सुशील उचबगले की रिपोर्ट
गोरेघाट तिरोड़ी
पिछले पांच वर्षों से भाजपा सरकार ने लाइन मेन दिवस का शुभारंभ किया है इसी कड़ी में दिनांक 7 मार्च को बालाघाट जिले के वारासिवनी में लाइन में दिवस मनाया गया जिसमें जनप्रतिनिधि सांसद सुश्री भारती पारधी, वारासिवनी विधायक श्री विक्की पटेल, भू पु विधायक श्री प्रदीप जायसवाल, कटंगी विधायक श्री गौरव पारधी सहित विभाग के सभी पदाधिकारी गण के समक्ष सभी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गए जिसमें जिले के सभी फिटर से अनेकों लाइन मेन को सम्मानित किया गया। बोनकट्टा के सब पावर हाउस महकेपार से कुड़वा निवासी विकास कुमरे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया जिसमें महकेपार सहित कन्हडगांव, कुड़वा, गोरेघाट, बड़पानी,सहित सुशील उचबगले, रमन बिटले, नंदकिशोर जामुनपाने, देवीलाल जामुनपाने, अनक लाल डहरवाल, रामकिशोर उचबगले, डी एल डहरवाल शिवकुमार शिवने सहित ने उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे कार्य की सराहना की।

