HomeMost Popularवरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील जैन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुए भाजपा में...

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील जैन अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुए भाजपा में शामिल

विजय निरंकारी सागर                                           *वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जैन कार्यकर्ताओं सहित भाजपा में शामिल हुए*

*मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई*

_*सागर।* नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज जिला कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सागर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन को उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गले में पार्टी का गमछा डालकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिला भाजपा कार्यालय सागर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुनील जैन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रनिर्माण की नीतियों,मंत्री भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा और विधायक शैलेंद्र जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं, अब उनका लक्ष्य भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की जीत के लिए काम करना है।_

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनील जैन और उनके साथियों को सदस्यता दिलाने के इस मौके पर कहा कि भाजपा राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, गरीबों के कल्याण के लिए सतत काम कर रही है जिससे देश प्रेमी कांग्रेसी लगातार कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। सदस्यता कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील तिवारी, देवेंद्र फुसकेले उपस्थित थे।

सुनील जैन के साथ भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में अनिल जैन, विजय जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, मौसम चैरसिया, अनिल जैन, योगेश जैन, रमेश जैन, राहुल इमलिया, अनिमेष जैन, अजित जैन, अमित जैन, आदित्य जैन, लक्ष्मीनारायण पटैल, शुभम विश्वकर्मा, नवीन साहू, मनीष जैन, सुमित साहू, प्रकाश जैन, संदीप लोधी, अंसुल जैन, दीपेश जैन, प्रसंग जैन, प्रशांत जैन, रजनीश जैन, सौरभ बड़कुल, अनुराग मिश्रा, अंबिका यादव, शैलेन्द्र जैन, सजल जैन, आयुष, प्रसन जैन मुकुल अग्रवाल, नीरज जैन, संजय जैन, अरविन्द जैन, महेन्द्र विश्वकर्मा, रवि दुबे सहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 20/06/2022*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular