HomeMost Popularसंत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर वाहन रैली...

संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर वाहन रैली का आयोजन

सागर – संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 647वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर के पावन पर्व पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों वाहनों के साथ धूमधाम के साथ वाहन रैली निकाली गई। रैली भगवानगंज स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों के द्वारा माल्यार्पण करके वाहन रैली प्रारंभ की गई। यह विशाल वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वापस भगवानगंज चौराहे अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस विशाल वाहन रैली में डीजे साउंड के मधुर संगीत गीतों में जयंती गुरु रविदास की आई, जन-जन में खुशियां छाई, गुरु की यात्रा चली, धूम जन-जन में है उल्लास की, आज जयंती है गुरु रविदास की आदि मधुर गीतों से नगर गुंजायमान हो उठा। इस विशाल भव्य वाहन रैली में सर्व रविदास समाज में अहिरवार, जाटव समाज जनों के साथ अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, भीम आर्मी, रविदास सेवा समिति, आदि धर्म मिशन सहित विभिन्न संगठनों की अहम् भूमिका रही। वाहन रैली में प्रमुख रूप से अहिरवार समाज जिला लाठ चौधरी एडवोकेट बद्रीप्रसाद चौधरी, लाठ चौधरी धर्मराज ठेकेदार, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष लाठ चौधरी मुन्नालाल ठेकेदार, बबलू चौधरी, नरेश चौधरी, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्यामलाल ठक्कर, अमर चौधरी, अनिल अहिरवार, काशीराम सरपंच, धर्मेंद्र अहिरवार, धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष शेखर चौधरी, जगन्नाथ रोहित आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular