Homeखेल*सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन*

*सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन*

*सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन*

*फिट इंडिया*

यशस्वी प्रधानमंत्री सम्मानीय Narendra Modi जी के आह्वान पर फिट इंडिया को ध्यान में रखते हुये संपूर्ण देश में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र में 30/04/2022 एवं 01/05/2022 को सांसद खेल स्पर्धा अंतर्गत मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिवनी में कबड्डी खेल का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को राशि रु. 11000/- , द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को राशि रु. 7000/- , तृतीय स्थान प्राप्त टीम को राशि रु. 5000/- नगद पुरुस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की जावेगी ।

इस हेतु टीम को प्रतियोगिता प्रारंभ समय सायं 04ः00 बजे दिनांक 30 अप्रैल 2022 के पूर्व अपना पंजीयन फार्म जमा कराना अनिवार्य है।

पंजीयन फार्म के साथ खिलाड़ी को अपना पासपोर्ट साइज का एक फोटोग्राफ एवं आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र की एक छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी हेतु प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें/खिलाड़ी सांसद कार्यालय के साथ-साथ जिला खेल और युवा कल्याण विभाग सिवनी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सिवनी में संपर्क कर सकते है।

*जेबीटी आवाज टीवी ब्यूरो सिवनी*

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular