HomeMost Popularसागर की शांतिपूर्ण परंपरा को बनाए रखते हुए मनाएं सभी त्यौहार ...

सागर की शांतिपूर्ण परंपरा को बनाए रखते हुए मनाएं सभी त्यौहार अस्थाई कर्बला विसर्जन स्थल होगा तैयार —- कलेक्टर आर्य

सागर

सांप्रदायिक सद्भाव भाई चारे के साथ समस्त त्यौहार मनाएं एवं सागर की परंपरा को बनाए रखते हुए शांति पूर्ण रुप से सभी त्यौहारों को पूरे भाईचारे, धार्मिक आस्था के साथ मनाएं। उक्त विचार कलेक्टर  दीपक आर्य ने जिला शांति समिति की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल चौराहे के समीप लाखा बंजारा झील में अस्थाई कर्बला विसर्जन स्थल तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक, अपर कलेक्टर  अखिलेश जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शशि मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विक्रम सिंह कुशवाहा ,  हरगोविंद विश्व हिंदू , मुस्लिम, सिख समाज के पदाधिकारी एवं धर्मावलंबी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कलेक्टर  दीपक आर्य ने कहा कि आने वाले त्यौहारों में समस्त व्यक्ति पूरे सद्भाव और भाई चारे के साथ शांति पूर्ण रुप से त्योहारों को मनाएं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के त्योहारों पर निकलने वाले ताजियों के लिए संबंधित थाना प्रभारियों के अनुसार समन्वय करते हुए आयोजन करें।
उन्होंने कहा कि ताजियों  के विसर्जन के लिए पंडित दीनदयाल चौराहे के समीप में लाखा बंजारा झील में अस्थाई रूप से कर्बला विसर्जन स्थल पर नगर निगम द्वारा तैयार किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि,  पेयजल, सड़क, लाइट एवं ट्राफिक व्यवस्था को और व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक में शांति समिति सदस्यों ने बताया कि दिनांक 8 ,9 एवं 11 तारीख को हिंदू या मुस्लिम समाज के त्यौहार हैं जिसमें  ताजिया, रक्षाबंधन , कावड़ यात्रा एवं त्रिशाला बड़ी पूजा का आयोजन किया जाना है।  उन्होंने समस्त अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए कि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक ने कहा कि, संपूर्ण आयोजनों की वीडियोग्राफी की जाएगी एवं शस्त्र पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजक मंडल ही पूरे कार्यक्रम को अपने नियंत्रण में संपन्न कराएं। आयोजक मंडल अपने-अपने आयोजनों में शामिल सदस्यों की सूची संबंधित थाना प्रभारियों को मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराएं। श्री नायक ने कहा कि सभी धर्म के अनुयाई विभिन्न आयोजनों की शोभायात्रा में  धार्मिक आस्था का प्रदर्शन करें।

कलेक्टर की अपील जिला शांति समिति की बैठक में कलेक्टर  दीपक आर्य ने समस्त सदस्यों से हर घर तिरंगा अभियान के दौरान 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच अपने अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की एवं अपने साथियों को भी राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शांति समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि समस्त आयोजनों में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं जागरूकता के लिए तिरंगा लेकर आयोजनों की शोभायात्रा में चलेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular