HomeMost Popularसागर को महानगर बनाने का हर संभव प्रयास करूंगी संगीता सुशील तिवारी

सागर को महानगर बनाने का हर संभव प्रयास करूंगी संगीता सुशील तिवारी

प विजय निरंकारी सागर 25 जून 2022
*सागर को महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी:- संगीता तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी*
*भाजपा प्रत्याशी को महिलाओं का मिल रहा है अपार समर्थन*
सागर/ भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से सागर को महानगर के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंनंे यह बात शनिवार 25 जून को तिलकगंज, बरियाघाट, लक्ष्मीपुरा और दयानंद वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।
भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि अपने सागर को स्वच्छ, सुन्दर और महानगर बनाने के लिये हर संभव प्रयास करूंगी। उन्होंनें कहा कि केन्द्र में एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। हम सरकार से विकास कार्याें की सौगात लेकर सागर को महानगर बनाने के लिये संकल्पित हैं। श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान महिलाओं का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान बरियाघाट वार्ड प्रत्याशी वैदेही पुरोहित, लक्ष्मीपुरा वार्ड प्रत्याशी आशारानी जैन, राहुल साहू, प्रफुल तिवारी, ओमकार सोनी, कैलाश गुप्ता, विजय नामदेव, अक्षय बिलैया, मनोज शुक्ला, कंचन जैन, आनंद, दीप्ति एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

*सागर में म.प्र. का सबसे बड़ा एलीवेटेड कॉरिडोर भाजपा सरकार की देन:- सांसद राजबहादुर सिंह*
सागर नगर के विकास को अवरूद्ध करने का कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया जबकि भाजपा सरकार ने सागर के विकास को प्राथमिकता देते हुये हजारों करोड़ की राशि स्वीकृत कर सागर के विकास के द्वार खोले। भाजपा सरकार ने ही सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात दी। उन्होंने कहा कि आज सागर के तालाब में म.प्र. का सबसे लंबा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। एलीवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहर की जनता को ट्राफिक से निजात मिलेगी और समय की बचत होगी। उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। सागर के विकास का श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाता है। उन्होंनंे महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील को विजयी बनाने के लिये आज सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने वृंदावन वार्ड में महिला हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया और विभिन्न वार्डाें के मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। महिला हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मनीष चौबे जी, अर्पित पांडे जी, राकेश बक्शी, रविशंकर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी, यशवंत करोसिया, आशीष कमल, गोपी पंथी, प्रभात घोषी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।

*सागर को स्मार्ट सिटी की सौगात भाजपा सरकार ने दी:-शैलेन्द्र जैन*
सागर विधायक ने चन्द्रशेखर वार्ड में युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क किया
महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं चन्द्रशेखर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुश्री मेघा दुबे को विजयी बनाने के लिये आज चन्द्रशेखर वार्ड में भाजपा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुये एवं वार्ड में जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर के विकास के लिये सागर के लोगों को स्मार्ट सिटी की सौगात देकर सागर का संपूर्ण विकास का संकल्प भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया। आज सागर में बड़े पैमाने पर विकास कार्याें को कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बड़े शहर के रूप में विकसित होकर महानगर बनेगा। उन्होंनंे युवाओं से आह्वान करते हुये चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिये जुटकर कार्य करने की बात कही। शैलेन्द्र जैन के युवा सम्मेलन एवं जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी मेघा दुबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा जिला महा मंत्री श्याम तिवारी, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, प्रतीक चौकसे, भानु राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
*सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने किया जनसंपर्क*
चाइना गेट फिल्म से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने शनिवार 25 जून को अपनी भाभी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता और पार्षद प्रत्याशी विनोद तिवारी को विजयश्री दिलाने भगत सिंह वार्ड में जन संपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विवेक तिवारी, अतुल नेमा, नीलम अहिरवार, सतीश जैन, अंशुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ में रहे।
*कार्यकर्ता चुनावी मैदान में हुआ सक्रिय:- गौरव सिरोठया*
*चुनाव में भाजपा का पूरा संगठन हुआ सक्रिय*
*भाजपा का प्रचंड बहुमत के साथ पूरे जिले में खिलेगा कमल*
भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में विजयश्री दिलाने भाजपा संगठन हुआ सक्रिय। इस संबंध में भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सागर से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सागर के सभी पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने के लिये भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनावी मैदान में डटकर कार्य करने में लगे हुये हैं। संगठन की कार्ययोजना अनुसार भाजपा के समस्त मोर्चा, जिला युवा मोर्चा, जिला महिला मोर्चा, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला किसान मोर्चा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा वार्ड स्तर पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सागर जिले की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिये कठोर परिश्रम के साथ कार्य कर रहें है जिससे निश्चित रूप से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी और पूरे जिले में कमल खिलेगा।

*बण्डा में चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न*
*भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में कठोर परिश्रम कर भाजपा को विजयी बनाये:- प्रहलाद पटैल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार*
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शनिवार 25 जून को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बण्डा में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल एवं पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बैठक को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कठोर परिश्रम कर सरकार के जन हितेशी कार्याें को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा को जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी को विजय दिलाने के लिये कमर कस कर कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से भाजपा को विजय हासिल होगी। बैठक में प्रमुख रूप से सुधीर यादव, जाहर सिंह, महेन्द्र मूसा, वैभव कुकरेले, विवेक मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 26 जून का जनसंपर्क*
भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 26 जून को सुबह 9 बजे से मधुकर शाह वार्ड एवं शिवाजी नगर वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे सिविल लाइन स्थित बी. सी. बंग्ला के सामने आशीर्वाद होटल के पास एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी गोपालगंज वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे गोपालगंज स्थित शांति होटल के सामने एकत्रित होगें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular