HomeMost Popularसुनील और सावित्री का विवाह हुआ

सुनील और सावित्री का विवाह हुआ

कलेक्ट्रेट में कराया गया सुनील और सावित्री का विवाह

विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम ने 05 जुलाई 2022 को कलेक्ट्रेट कार्यालय बालाघाट में चार जोडो का विवाह सम्पन्न कराया और विवाहित जोडों के गवाहो के समक्ष उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।

बालाघाट तहसील के ग्राम कुम्‍हारी वार्ड नं-12 निवासी 22 वर्षीय सुनील यादव एवं बालाघाट तहसील के ही ग्राम जरेरा की निवासी 22 वर्षीय सावित्री शरणागत ने विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत विवाह कराने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। 05 जुलाई 2022 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में बगैर तामझाम के सादगी से हुई इस सरकारी शादी में अपर कलेक्टर बालाघाट एवं विशेष विवाह अधिकारी श्री शिवगोविंद मरकाम और गवाहों के समक्ष सुनील और सावित्री ने वरमाला पहनाकर एक दूजे का मुंह मीठा कराया ‍और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। विशेष विवाह अधिकारी शिवगोविंद मरकाम ने नवविवाहित जोडे को विवाह की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular