HomeMost Popular✍🏻नगर फतेहगंज पूर्वी में फाटु श्याम महाराज का जागरण बड़े ही हर्षोल्लास...

✍🏻नगर फतेहगंज पूर्वी में फाटु श्याम महाराज का जागरण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

*संवाददाता,वाजिद हुसैन🎤जेबीटी आवाज़ टीवी*

*✍🏻नगर फतेहगंज पूर्वी में फाटु श्याम महाराज का जागरण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*फाटु श्याम महाराज के दरबार में नगर व ग्रामवासियों ने आकर सुंदर सुंदर भजनों को सुनकर लिया आनंद*

*फाटु श्याम महाराज के दरबार में दर्शन करने आए सैकड़ों भक्तगण*

*फाटु श्याम महाराज के दरबार में गूंजने लगी चारों ओर से जयकारों की आवाज़*

ख़बर बरेली के/ क़स्बा फतेहगंज पूर्वी से है नगर में काल रात्रि 8 बजे फाटु महाराज के नाम का जागरण का आयोजन किया गया जिसमें नगर व ग्रामवासी सैकड़ों की तादाद में आए और भक्तों ने जागरण में आकर फाटु महाराज के दर्शन व पूजा अर्चना की वहीं उझानी से आए कलाकारों ने सुंदर सुंदर भजन सुनाके नगर व ग्रामवासियों के दिल को जीत लिया नगर में कई वर्षों से होता चला आ रहा है फाटू श्याम महाराज का जागरण नगर के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला फाटू श्याम महाराज का मंदिर राजस्थान में स्तिथ है और नगर के भक्तगण हर वर्ष वहां माथा टेकने जाते हैं और अपने मन की मुराद को मांगते हैं।अब नगर के लोगों ने फाटु श्याम महाराज का जागरण हर वर्ष नगर फतेहगंज पूर्वी में करवाते हैं। जिसको देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और फाटु श्याम महाराज के दरबार में माथा टेकते हैं। उझानी से आए कलाकारों ने नगर के लोगों के दिल को जीत कर उनसे लिया आशीर्वाद और गायक मयंक गुप्ता ने सुंदर सुंदर भजन सुनाकर जागरण का माहौल बना दिया और भजन सुनकर भक्तजन झूमने लगे चारों तरफ़ से तालियों की आवाज़ सुनाई देने लगी।फाटू श्याम महाराज भक्तों के दिल में समाए हुए हैं उनकी रग रग में फाटु श्याम महाराज बसे हुए हैं कल शाम जागरण में चारों तरफ़ भीड़ ही भीड़ एकत्रित दिखाई दे रही थी। और फाटु श्याम महाराज के जय कारो की आवाज़ सुनाई दे रही थी। नगर में फाटु श्याम महाराज का जागरण बहुत ही शांति व्यवस्था के साथ मनाया गया। फाटु श्याम महाराज का जागरण रात्रि लगभग 12 बजे तक चल उसके बाद जागरण का समापन हो गया। फाटु श्याम महाराज का जागरण ऋतिक अग्रवाल और चिक्की मिश्रा के नेतृत्व में कराया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular