*10वीं-12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित : 12 वीं में सागर और रीवा की छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि 10वीं में सतना और छतरपुर की छात्राओं को मिला पहला स्थान*
जबलपुर– माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिया गया। एक बार फिर प्रदेश की मैरिट सूची में जबलपुर का डब्बा गोल हो गया। हालांकि 12 वीं के विद्यार्थियों ने शहर की लाज बचाई है। परीक्षा परीणाम जानने के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्सुकता रही। 12वीं का परीक्षा परिणाम नियमित छात्रों का 72.72 जबकि प्राइवेट छात्रों 75.47 आया ह इसी तरह 10वीं नियमित छात्रों का परीक्षा परिणाम 59.54 वहीं प्राइवेट छात्रों का 19.59 परीक्षा परिणाम आया प्रदेश की सूची में प्रथम स्थान रहली सागर की छात्रा इशिता दुबे कला समूह 12वीं प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 10वीं में छतरपुर उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा नैनसी दुबे और सतना हाईस्कूल मैहर की सुचिता पांडे ने प्रदेश की प्रवीण सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है*