सीतापुर
चोरी की 07 घटनाओं का सफल अनावरण, कुल 31,600/- रुपये नगदी व करीब डेढ़ लाख रुपये कीमती सोने चांदी के जेवरात बरामद
अवैध शस्त्र सहित 05 शातिर चोर गिरफ्तार
दिनांक- 29.08.2022
पुलिस अधीक्षक श्र घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओ को गंभीरतापूर्वक लेते हुए टीमे गठित कर घटनाओं के शीघ्रातिशीघ्र अनावरण व संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 29.08.22 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री एन.पी.सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोली श्री अमन सिंह के नेतृत्व में थाना महोली पुलिस टीम द्वारा चोरी की 07 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए प्राप्त साक्ष्यों/सूचनाओं के आधार पर प्रकाश में आये 05 शातिर अभियुक्तों 1.रामनरायन राठौर पुत्र प्रसादी लाल नि0 मूड़ाहारी थाना महोली 2.भैय्यालाल शुक्ला पुत्र स्व0 रामस्वरूप नि0 प्रीतमपुर ग्रंट थाना महोली 3.महेंदर रैदास पुत्र बनवारी लाल नि0 राजपुर थाना महोली 4.कल्लू उर्फ सुनील मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा नि0 राजपुर थाना महोली 5.बिनोद पासी पुत्र श्रीराम नि0 टाड़ाकलां थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को ग्राम मूड़ा ईंट भट्टा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण के कब्जे से थाना महोली, मिश्रित व संदना थानाक्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित कुल 31,600/- रुपये नगद, करीब डेढ़ लाख रुपये कीमती सोने/चांदी के जेवरात जिसमें(09 अदद जोड़ी पायल, 14 अदद जोड़ी बिछिया, 07 अदद सिक्के, 01 अदद हाथ फूल, 01 अदद करधनी, 01 अदद मटर माला पीली धातु, 02 अदद नाक के फूल पीली धातु, 03 अदद तमंचा मय 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोटरसाइकिल) बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा थाना महोली, मिश्रित व संदना के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गयी है। जिनके सम्बन्ध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत हैं। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये उनके द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में सूचना/साक्ष्य संकलित कर जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.रामनरायन राठौर पुत्र प्रसादी लाल नि0 मूड़ाहारी थाना महोली
2.भैय्यालाल शुक्ला पुत्र स्व0 रामस्वरूप नि0 प्रीतमपुर ग्रंट थाना महोली
3.महेंदर रैदास पुत्र बनवारी लाल नि0 राजपुर थाना महोली
4.कल्लू उर्फ सुनील मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा नि0 राजपुर थाना महोली
5.बिनोद पासी पुत्र श्रीराम नि0 टाड़ाकलां थाना लहरपुर जनपद सीतापुर

अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 361/22 धारा 457/380/427 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 362/22 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
3. मु0अ0सं0 363/22 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
4. मु0अ0सं0 367/22 धारा 380 भा0द0वि0 थाना संदना जनपद सीतापुर।
5. मु0अ0सं0 409/22 धारा 380 भा0द0वि0 थाना संदना जनपद सीतापुर।
6. मु0अ0सं0 348/22 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना मिश्रित जनपद सीतापुर।
7. मु0अ0सं0 352/22 धारा 454/380 भा0द0वि0 थाना मिश्रित जनपद सीतापुर।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 466/22 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट थाना महोली, सीतापुर
2. मु0अ0सं0 467/22 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट थाना महोली, सीतापुर
3. मु0अ0सं0 468/22 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट थाना महोली, सीतापुर

बरामदगी विवरणः-
1. 31,600/- रुपये नगद
2. करीब 1.5 लाख रुपये कीमती सोने चांदी के जेवरात जिसमें –
3. 09 अदद जोड़ी पायल
4. 14 अदद जोड़ी बिछिया
5. 07 अदद सिक्के
6. 01 अदद हाथ फूल
7. 01 अदद करधनी
8. 01 अदद मटर माला पीली धातु
9. 02 अदद नाक के फूल पीली धातु तथा
10. 03 अदद तमंचा मय 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
11. 01 अदद स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल

पुलिस टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार शुक्ला
2. उ0नि0 श्री राधेश्याम
3. उ0नि0 श्री एजाज अहमद खान
4. उ0नि0 श्री उमेश चंद्र चौरसिया
5. हे0का0 परवेज अहमद
6. का0 पवन कुमार
7. का0 अजय कुमार
8. का0 राहुल कुमार
9. का0 सत्यभान सिंह
10. का0 आशीष कुमार

• अभियुक्त रामनरायन व कल्लू उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 102/18 धारा 302/201 भा0द0वि0 व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट थाना महोली जनपद सीतापुर।

• अभियुक्त भैय्यालाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 93/02 धारा 394 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
2. मु0अ0सं0 267/02 धारा 110 दप्रसं थाना महोली जनपद सीतापुर।
3. मु0अ0सं0 138/03 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना महोली जनपद सीतापुर।
4. मु0अ0सं0 139/03 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना महोली जनपद सीतापुर।
5. मु0अ0सं0 209/95 धारा 147/148/149/323/504/506 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
6. मु0अ0सं0 157/96 धारा 307/504/506/395 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
7. मु0अ0सं0 87/02 धारा 395 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।
8. मु0अ0सं0 120/02 धारा 25(1-बी)आर्म्स एक्ट थाना महोली जनपद सीतापुर।
9. मु0अ0सं0 53/16 धारा 396 भा0द0वि0 थाना महोली जनपद सीतापुर।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular