HomeMost Popularग्राम कटेदरा में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के चिकित्सा शिविर मे 188...

ग्राम कटेदरा में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के चिकित्सा शिविर मे 188 लोगों ने लिया लाभ

 

बीमारू राज्य से आज बन रहा विकसित राज्य- अजय सुखदेवे

कटंगी। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सा शिविर कटंगी विधानसभा अंतर्गत ग्राम कटेदरा में लगाया गया, जिसमें क्षेत्र के 188 लोगों ने लाभ लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भारत माता, प.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

 

स्वास्थ्य शिविर में भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र भैरम, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय सुखदेवे, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक विक्रम देशमुख, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक शंकरलाल तांडेकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा गजबिए, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरनलाल पारधी, भाजपा वरिष्ठ नेता सागर बिसेन, कटेदरा सरपंच वेंकट राव साहू, भाजपा युवा मोर्चा तिरोडी मंडल अध्यक्ष प्रत्युष दुबे, भाजपा युवा मोर्चा कटंगी मंडल अध्यक्ष प्रियांश राउत, अवलेश पारधी, जितेंद्र गौतम भाजपा, रविंद्र सोनवाने, धनेंद्र गजबिये, बालू गौतम,रितेश बिठले, भाजपा अनुसूचित मोर्चा कटंगी अध्यक्ष लखन आनंद एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शिविर का सफल आयोजन किया गया।

अजय सुखदेवे ने कहा की भाजपा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जा रहा है इसी के तहत भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने ग्राम पंचायत कटेदरा में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमे चिकित्सको का पांच सदस्य का स्टॉप मौजूद रहा। चिकित्सा शिविर में करीब 188 क्षेत्रवासियों ने चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य लाभ लिये एवं उचित परामर्श प्राप्त किये।
आगे उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश का हाल बेहाल था यह बीमारू राज्य था आज जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे हमारे देश और प्रदेश में विकास की धारा बह रही है, आयुष्मान कार्ड योजना, 108 जननी एक्सप्रेस ऐसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाखों-करोड़ों जनता को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular