*खेत खलियान वाले मार्ग का भी हो रहा कायाकल्प
खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विधायक ने निरिक्षण किया।
वारासिवनी/खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के..खरखडी से डोंगरिया तक कंटगी व खैरलांजी क्षेत्र को जोडने वाली सडक के निर्माण कार्य, डामरीकरण कार्य का भीषण तेज गर्मी मे भी आज खनिज विकास निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विधायक ने निरिक्षण किया। गौरतलब है कि पहले खेत खलियान वाले इस मार्ग पर आजादी के बाद पहली बार सडक का गुणवत्तापूर्वक निर्माण किया जा रहा है।
जिसकी खुशी ग्रामीणजनो के चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।खनिज मद की लगभग एक करोड सत्तर लाख रूपये की राशी से निर्मित लगभग चार किलोमीटर लंबी सडक के निरिक्षण के समय प्रदीप जायसवाल विधायक के साथ युवा साथी जसवंत पटले, सोनू जायसवाल, अनिश मिश्रा आदि भी साथ रहे। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो के साथ निर्माण एंजेसी की टीम भी सक्रिय रही।प्रदीप जायसवाल विधायक ने पूछे जाने पर जानकारी दी की खरखडी सहित आसपास के लोगो की मांग पर प्राथमिकता के साथ इस सडक का पहली बार निर्माण कराया जा रहा है। सडक का कार्य तेज गति से प्रारम्भ है। इस मार्ग का उपयोग हमारे किसान भाई,स्कूल जाने वाले बच्चे,श्मशान घाट जाने का मार्ग होने से सबसे ज्यादा उपयोग में यह मार्ग आता है,,गर्मी मे तकनीकी दिक्कतो को अंतत दूर करते हुये सडक का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमे खुशी है कि क्षेत्र मे सडको के अनेको निर्माण कार्य से जनमानस का सरकार व जनप्रतिनिधी पर जंहा विश्वास बड रहा है, वही हमने वादा किया और निभाया भी यह महत्तवपूर्ण विषय है,,,*
समाचार संकलन प्रफुल्ल कुमार चित्रीव बालाघाट