ज्ञानवापी मस्जिद के दो गवाहों की आंखों देखी: तहखाने में लंबे-लंबे खंभे के पत्थर, कलाकृतियां, दीवार पर कमल, एकदम काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे
दो चश्मदीद गवाहों के मुताबिक, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कई ऐसी कलाकृतियां मौजूद हैं जो हिंदू धर्म से जुड़ी हैं। इन गवाहों में एक तो सर्वे टीम के विभाष दुबे हैं और दूसरे गवाह राम प्रसाद हैं, जो 30 साल पहले मस्जिद के अंदर मौजूद तहखाने में गए थे।
देश में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच दो चश्मदीद गवाहों का दावा है कि मस्जिद परिसर के अंदर स्वास्तिक और कमल के फूल सहित कई ऐसी कलाकृतियां बनी हैं जो हिंदू धर्म से जुड़ी हैं। इन गवाहों में एक सर्वे टीम के विभाष दुबे हैं, जो कुछ दिन पहले ही मस्जिद के अंदर होकर आए हैं, जबकि दूसरे चश्मीदद गवाह राम प्रसाद हैं, जिन्होंने तीस साल पहले मस्जिद का दौरा किया था। दोनों ने जो बातें बताई हैं वे काफी मिलती-जुलती हैं।
राम प्रसाद ने बताया कि वहां खंभे के पत्थर और कमल के फूल की कलाकृतियां हैं। राम प्रसाद ने यहां मौजूद तहखाने को लेकर यह जानकारी दी है, जिसमें प्रवेश की अनुमति कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिली है।