HomeMost Popularकलेक्टर की अभिनव पहल जनभागीदारी को मिला बढ़ावा सागर जिले में लक्ष्य...

कलेक्टर की अभिनव पहल जनभागीदारी को मिला बढ़ावा सागर जिले में लक्ष्य की ओर अमृत सरोवर

कलेक्टर की अभिनव पहल जनभागीदारी को मिला बढ़ावा;सागर जिले में लक्ष्य की ओर अमृत सरोवर

———————————-
कमिश्नर और कलेक्टर ने देखी गांव-गांव हकीकत;कहा- 10 जून तक कंप्लीट होना चाहिए
तालाब

————————————-

सागर से विपिन दुबे /विजय निरंकारी
सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे प्राथमिकता वाली योजना अमृत सरोवर के
तहत सागर जिले में बन रहे 111 तालाब प्रगति पर है ! यह तय समय से पहले कंप्लीट हो जाएंगे! जन भागीदारी को बढ़ावा देकर संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला और कलेक्टर दीपक आर्य ने पुष्कर और अमृत सरोवर योजना के तहत गांव गांव जाकर प्रगति देखी! कलेक्टर के सख्त निर्देश है 10 जून तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा हो जाना चाहिए उन्होंने हर तीसरे दिन प्रगति कीवीडियोग्राफी मांगी है! हाल ही में संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला ने कलेक्टर दीपक आर्य के साथ राहतगढ़ के खजुरिया गुरु एवं बरोदिया कला ग्राम तथा मालथौन विकासखंड के मडावन गौरी मैं अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया।
कमिष्नर ने कहा- मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सागर जिले में 111 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है । समस्त तालाबों का निर्माण 10 जून के पहले किया जाना सुनिश्चित किया जाए!मनरेगा और जनभागीदारी से 111 अमृत सरोवर तालाबों  का निर्माण में 10000 घन मीटर पानी एकत्र होगा, जिससे क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। कमिश्नर श्री शुक्ला ने ग्रामवासियों से पेयजल के साथ-साथ अन्य समस्याओं पर भी भी चर्चा की। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि जिले में बन रहे 111 अमृत सरोवर हर समय-सीमा में निर्मित होने के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दो तालाब के बीच एक एक इंजीनियर, सब इंजीनियर को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिले के 11 विकासखंड में 111 अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा है, जो कि 10 जून के पूर्व पूर्ण होगा। इसके अलावा उन्होंने ढाना ,जसराज, किशनपुरा एवं सिरोंजा ग्राम में तैयार हो रहे तालाबों का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी मांगी!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular