HomeMost Popularभाजपा सदस्यता अभियान--क्रिकेट की तरह अब कम गेंद पर अधिक रन बनाने...

भाजपा सदस्यता अभियान–क्रिकेट की तरह अब कम गेंद पर अधिक रन बनाने की है जरूरत…

सदस्यता अभियान–क्रिकेट की तरह अब कम गेंद पर अधिक रन बनाने की है जरूरत…

 

. संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने आज एक साथ दो महत्तवपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमे भाजपा कार्यालय मे संगठन व विनय सुराना के निवास पर व्यापारी वर्ग की विशेष बैठक मे बालाघाट जिला संगठन प्रभारी जे एस ठाकुर जबलपूर, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला महामंत्री नरेन्द्र भैरम, जिला मंत्री रूपेश वैध, विधानसभा प्रभारी किशोर अमूले, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप शरणागत, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सेठी, नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, नगर प्रभारी आलोक खरे आदि प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठको मे जिला संगठन प्रभारी जे एस ठाकुर जबलपूर ने कहा की आज समुचे विश्व मे किसी भी प्रकार के निर्णय मे सबसे पहले भारत के रूख को जाना जाता है। हम सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ताकत दी है। उसी का प्रतिफल है की पुरे विश्व मे भारत का मान सबसे अधिक हो गया है। हम सभी ने गत दिवस ही देखा है कि यूक्रेन के चलते युद्व मे स्वंय को खतरे मे डालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने शांति के विषय को लेकर वहां का दौरा किया है। और उन्ही देशो ने उन्हे सुरक्षा प्रदान की है। भाजपा के लिये राष्टहित के विषय सबसे पहले है। हमारा मानना है की भाजपा जितनी मजबूत होंगी उतना मान पुरे विश्व मे देश का बढेगा।

पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र मे भी सदस्यता को लेकर कार्यकर्ता जवाबदेही के साथ कार्य कर रहे है। अब सदस्यता को लेकर अंतिम तिथी बेहद करीब आ गयी है। अत हम सभी को क्रिकेट की भाषा की तरह स्कोरिंग रेट पर ध्यान देकर कम गेंद मे अधिक रन बनाने की आवश्यकता है। और हमारे कार्यकर्ताओ पर हमे विश्वास है की वह अपने अपने निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण कर सदस्यता के विषय मे एक नया ईतिहास बनायेगे।

इसी तरह एक अन्य बैठक विनय सुराना के निवास पर व्यापारी वर्ग की आयोजित की गयी। जिसमे सभी व्यवसाय के प्रमुख व्यापारीयो ने स्पष्ट कहा की भाजपा के राज मे आज व्यापारी वर्ग बेहद प्रसन्नचित है। और वारासिवनी मे गुडडा भैया के सहयोग से व्यापारीयो की सभी तरह की समस्याओ का समाधान त्वरित मे होने के कारण आज भाजपा से यह वर्ग सीधे जुडना भी चाहता है। इस बैठक मे प्रमुख व्यापारी जुगलकिशोर खंडेलवाल ने सबसे पहले गुडडा भैया के मोबाईल लिंक से सदस्य बनने का कार्य भी किया। साथ ही व्यापारी वर्ग ने भाजपा को विश्वास दिलवाया की हम सभी भी अधिक से अधिक संख्या मे सदस्य बनने जा रहे है…….

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular