HomeराजनीतिInternational Yoga Day: योग से जुड़ी आत्मा, शरीर और ईश्वर – शिवराज...

International Yoga Day: योग से जुड़ी आत्मा, शरीर और ईश्वर – शिवराज सिंह चौहान का दिल छू लेने वाला भाषण

International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के पूसा कैंपस में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हिस्सा लिया और पूरे जोश के साथ योग किया। उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी और लाखपति दीदी भी योग करती नजर आईं। कार्यक्रम में चारों तरफ उत्साह का माहौल था और सभी ने मिलकर योग के महत्व को महसूस किया।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों और पूरी दुनिया को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने योग गुरु महर्षि पतंजलि को नमन करते हुए कहा कि उनके ज्ञान और साधना के कारण आज योग एक विज्ञान और कला दोनों के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि आज योग पूरी दुनिया में फैला है तो इसका श्रेय मोदी जी की सोच और प्रयासों को जाता है। उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मोदी जी की सराहना की।

दुर्घटना के बाद योग ने दी नई जिंदगी

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी निजी जिंदगी का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें भयानक एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा था। तब वे अस्पताल के बिस्तर पर पड़े रहते थे और सोचते थे कि क्या मैं फिर से चल भी पाऊंगा या नहीं। लेकिन योग ने उन्हें न केवल खड़ा किया बल्कि अब वह आराम से चल सकते हैं काम कर सकते हैं और उन्हें यह भी महसूस नहीं होता कि उनके शरीर को कभी चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि योग ने उन्हें दोबारा सामान्य जीवन जीने लायक बना दिया।

योग के फायदे गिनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग हमारे शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। जब ये तीनों एक सुर में आते हैं तब ही जीवन में शांति और संतुलन आता है। उन्होंने कहा कि हम जो भी काम करते हैं वह शरीर के माध्यम से करते हैं इसलिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। योग ही एकमात्र तरीका है जो हमें मानसिक रूप से शांत और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।

योग से जुड़ना आत्मा को ईश्वर से जोड़ना है

अंत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योग सिर्फ शरीर की एक्सरसाइज नहीं है बल्कि यह एक आध्यात्मिक साधना भी है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आत्मा भी परमात्मा से जुड़ती है। उन्होंने सबको प्रेरित किया कि रोजाना योग करें और अपने जीवन को स्वस्थ खुशहाल और ऊर्जावान बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम सब मिलकर योग को अपनाएं तो एक स्वस्थ समाज और देश का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular