HomeMost Popularअज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत तीन गंभीर रूप से...

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल, घर में मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल, घर में मचा कोहराम

जनपद बरेली शाही _ शाही शेरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर दो की हुई मौत तीन गम्भीर घायल, जानकारी के अनुसार सोमबार की रात लगभग दस बजे हौसपुर निबासी पांच लोग कार से शाही की तरफ से शेरगढ़ की तरफ अपने गांव हौसपुर जा रहे थे तभी अचानक वसावनपुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। कार में सबार अंकुश उम्र 28 साल पुत्र पुरषोत्तम,संजीब उम्र 22 साल पुत्र छत्रपाल निबासी हौसपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और महेंद्र पाल पुत्र परमानंद, अनिल पुत्र बाबूराम एवं एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया। मृतक अंकुश दो भाइयों में बड़ा था।अंकुश की शादी दो साल पहले हुई थी। अंकुश के एक साल का एक बेटा है। अंकुश की मौत से घर मे कोहराम मच गया। दूसरा मृतक संजीव दो भाई थे संजीव छोटा है। संजीव की एक बहन है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, एक ही गांव की दो मौते एक साथ होने से गांव मे मातम छा गया।

बरेली से संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular