जिले में 209 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड
बिरसा में सबसे अधिक एवं लांजी में सबसे कम वर्षा
01 जून 2022 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 10 जुलाई 2022 तक बालाघाट जिले में 209 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 269 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। चालू वर्षा सत्र में सबसे अधिक 360 मि.मी. वर्षा बिरसा तहसील में एवं सबसे कम 158 मि.मी. वर्षा लांजी तहसील में रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। जिले में माह जुलाई में सामान्य रूप से 558 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 10 जुलाई तक 394 मि.मी. वर्षा होना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2022 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 11 मि.मी., वारासिवनी में 25 मि.मी., बैहर में 00 मि.मी., लांजी में 10 मि.मी., कटंगी में 09 मि.मी., किरनापुर में 10 मि.मी., खैरलांजी में 04 मि.मी., लालबर्रा में 09 मि.मी., बिरसा में 06 मि.मी., परसवाड़ा में 10 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 16 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 10 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 10 जुलाई 2022 तक बालाघाट तहसील में 225 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 186 मि.मी., बैहर तहसील में 170 मि.मी., लांजी तहसील में 158 मि.मी., कटंगी तहसील में 208 मि.मी., किरनापुर तहसील में 187 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 161 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 205 मि.मी., बिरसा तहसील में 360 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 191 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 243 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 209 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
गत वर्ष 2021 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 403 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 383 मि.मी., बैहर तहसील में 274 मि.मी., लांजी तहसील में 121 मि.मी., कटंगी तहसील में 271 मि.मी., किरनापुर तहसील में 279 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 126 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 246 मि.मी., बिरसा तहसील में 298 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 259 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 300 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।