Cannes Film Festival 2025 के रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने कदम रखा तो सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गईं। उनके आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ ने जैसे सबका दिल जीत लिया। पहले दिन की साड़ी लुक के बाद दूसरे दिन उनका ग्लैमरस गाउन लुक सोशल मीडिया पर छा गया। ऐश्वर्या का ये अंदाज़ देखकर फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए।
मां बेटी की खास झलक ने लूटा सबका दिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। दोनों मां-बेटी होटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आराध्या अपनी मां का हाथ थामे हुए चल रही हैं जबकि ऐश्वर्या अपनी कार की ओर बढ़ रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या ने वहां खड़े फैंस को अपनी प्यारी मुस्कान के साथ नमस्ते कहा और कैमरों के लिए पोज भी दिए।
View this post on Instagram
दूसरे दिन के लुक में ऐश्वर्या राय ने ब्लैक गाउन पहना हुआ था जिसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का ओवरसाइज़्ड श्रग डाला था। यह गाउन मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था। ऐश्वर्या का यह लुक इतना शानदार था कि रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी मौजूदगी से सबको चौंका दिया। उनके स्टाइल और ग्रेस ने साबित कर दिया कि वो आज भी ग्लोबल स्टार हैं।
View this post on Instagram
पहले दिन की साड़ी ने भी बनाया था सुर्खियों का हिस्सा
बुधवार को ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई बनारसी साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा था। उनके ट्रेडिशनल अंदाज़ ने एक तरफ जहां भारतीय परंपरा की खूबसूरती को दिखाया वहीं दूसरी ओर उनकी एलिगेंस ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। साड़ी पर काम इतना बारीक और खूबसूरत था कि हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आया।
डिज़ाइनर गौरव गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात यह है कि ऐश्वर्या ने जो बनारसी ब्रोकेड केप पहना था उस पर भगवद गीता का एक श्लोक लिखा हुआ था। यह श्लोक बनारस में हाथ से बुना गया था और उसका अर्थ था कि कर्म करते जाओ लेकिन फल की चिंता मत करो। इस आध्यात्मिक स्पर्श ने उनके लुक को एक गहराई और गंभीरता दी जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।