DMK MP Kanimozhi Karunanidhi: आज भारत के कई नेता ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद का पर्दाफाश करने के लिए कई देशों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि भी स्पेन की यात्रा पर हैं। वे एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। यह दौरा भारत की विदेश नीति और ऑपरेशन सिंदूर के बाद की पहल का हिस्सा है। इस प्रतिनिधिमंडल का मकसद भारत की विविधता और एकता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना है।
स्पेन में राष्ट्रीय भाषा पर कनिमोझी का जवाब
स्पेन के दौरे के दौरान सांसद कनिमोझी करुणानिधि से भारत की राष्ट्रीय भाषा के बारे में सवाल पूछा गया। इस सवाल का उनका जवाब काफी खास था। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय भाषा ‘विविधता में एकता’ है। उन्होंने यह भी बताया कि यही संदेश उनका प्रतिनिधिमंडल पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। मैड्रिड में बसे भारतीय प्रवासी ने यह सवाल पूछा था। कनिमोझी का जवाब भारतीय संस्कृति और सहिष्णुता की पहचान बन गया।
#WATCH | Madrid, Spain: While addressing the Indian diaspora, DMK MP Kanimozhi said, "The national language of India is unity and diversity. That is the message this delegation brings to the world, and that is the most important thing today…" pic.twitter.com/cVBrA99WK3
— ANI (@ANI) June 2, 2025
भाषा विवाद और सवाल की पृष्ठभूमि
यह सवाल खास तौर पर हाल ही में तमिलनाडु की डीएमके सरकार और केंद्र सरकार के बीच राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में तीन-भाषा फॉर्मूला को लेकर हुए विवाद के कारण सामने आया। इस विवाद ने देश में भाषा को लेकर बहस को तेज कर दिया था। इसी बीच इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सवाल उठने लगे। कनिमोझी ने इस सवाल का जवाब देते हुए भारत की संस्कृति की ताकत और एकता को उजागर किया।
आतंकवाद पर सांसद की टिप्पणी
जब आतंकवाद से जुड़े सवाल किए गए तो कनिमोझी ने कहा कि देश में आतंकवाद और युद्ध जैसी समस्याओं से निपटना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोग हमें भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भारत एक सुरक्षित देश है और सरकार जम्मू-कश्मीर को भी सुरक्षित बनाए रखेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत को सुरक्षित बताने का संदेश सभी को देना चाहिए ताकि दुनिया में भ्रम न रहे।
प्रतिनिधिमंडल का स्पेन दौरा और वापसी
स्पेन भारत की पांच देशों की यात्रा का अंतिम पड़ाव है। इस यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल भारत लौटेगा। इस टीम में समाजवादी पार्टी के राजीव कुमार राय, भाजपा के बृजेश चौटा, आम आदमी पार्टी के अशोक मित्तल, आरजेडी के प्रेम चंद गुप्ता और पूर्व राजनयिक मंजीव सिंह पुरी भी शामिल हैं। यह टीम भारत की विविधता और सुरक्षा का संदेश विश्व स्तर पर पहुंचा रही है।