Homeस्वास्थ्यGiloy: गिलोय सेहतमंद है या जानलेवा जानिए किन लोगों को बना सकता...

Giloy: गिलोय सेहतमंद है या जानलेवा जानिए किन लोगों को बना सकता है बीमार

Giloy को आयुर्वेद में अमृता कहा जाता है और यह कई बीमारियों से लड़ने में मददगार मानी जाती है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। गिलोय का नियमित सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और स्किन की समस्याओं को भी कम करता है। लेकिन हर चीज की तरह गिलोय का भी जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार लोग इसे हेल्दी समझ कर बिना सोचे समझे खा लेते हैं जो बाद में उनके लिए परेशानी खड़ी कर देता है। इसलिए गिलोय को समझदारी से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।

लो ब्लड शुगर वालों के लिए गिलोय बन सकता है खतरा

गिलोय का सेवन अक्सर डायबिटीज के मरीजों को करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। लेकिन जिन लोगों को पहले से ही हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर का स्तर कम रहता है उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे लोग गिलोय का इस्तेमाल करेंगे तो उनका ब्लड शुगर और भी नीचे चला सकता है जिससे कमजोरी चक्कर और यहां तक कि बेहोशी जैसी स्थिति भी बन सकती है। इसलिए अगर आपको पहले से ही लो ब्लड शुगर की शिकायत है तो गिलोय से दूर रहना ही बेहतर है।

Giloy: गिलोय सेहतमंद है या जानलेवा जानिए किन लोगों को बना सकता है बीमार

प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग महिलाएं रहें सतर्क

गिलोय भले ही नेचुरल हो लेकिन हर प्राकृतिक चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। गिलोय का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही जो महिलाएं स्तनपान करा रही होती हैं उन्हें भी बिना डॉक्टर की सलाह के गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। इन महिलाओं को गिलोय से होने वाले संभावित नुकसान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

गिलोय को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है लेकिन यह फायदा हर किसी को नहीं होता। जो लोग ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे होते हैं जैसे कि ल्यूपस रुमेटाइड आर्थराइटिस या स्क्लेरोडर्मा उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया को और तेज कर सकता है जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए ऐसे मरीजों को गिलोय से होने वाले फायदे से ज्यादा उसके नुकसान को देखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह से ही कोई फैसला लेना चाहिए।

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो गिलोय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह नसों को शांत करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे गिलोय से दूर रहना चाहिए। गिलोय ब्लड प्रेशर को और नीचे ला सकता है जिससे चक्कर सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए हाई और लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को गिलोय का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular