Homeशिक्षाJEE Main 2025: फिर बदली गई JEE Main 2025 की आंसर-की! क्या...

JEE Main 2025: फिर बदली गई JEE Main 2025 की आंसर-की! क्या आपके नंबर पर पड़ेगा असर?

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 2 3 4 7 और 8 अप्रैल को हुए जेईई मेन एग्जाम में शामिल हुए थे वे अब इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर-की बिना लॉगिन क्रेडेंशियल के भी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।

पहले आंसर-की हटाई गई थी

आपको बता दें कि पहले एनटीए ने 17 अप्रैल को जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी लेकिन किसी कारणवश उसे वेबसाइट से हटा लिया गया। इसके बाद एनटीए ने एक नोटिस जारी किया कि फाइनल आंसर-की अब दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। हालांकि छात्रों को थोड़ी देर और इंतजार करना पड़ा और फिर आखिरकार आंसर-की जारी कर दी गई।

JEE Main 2025: फिर बदली गई JEE Main 2025 की आंसर-की! क्या आपके नंबर पर पड़ेगा असर?

अब जो आंसर-की जारी की गई है उसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। एनटीए ने कल शाम जारी किए गए पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2025 अप्रैल परीक्षा की फाइनल आंसर-की में दो सवाल हटा दिए हैं। पहला सवाल 3 अप्रैल की पहली शिफ्ट (डोमेस्टिक सेट) का था जबकि दूसरा सवाल 2 अप्रैल की पहली शिफ्ट (इंटरनेशनल सेट) का था। इन सवालों को हटाने के बाद अब नई आंसर-की अपलोड की गई है।

परीक्षा की तारीखें

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा एनटीए ने 2 3 4 7 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की थी। यह परीक्षा देशभर में कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी और छात्रों ने अपनी तैयारी के हिसाब से इसमें भाग लिया था। अब आंसर-की जारी हो चुकी है और छात्र इसे देखकर अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

जेईई मेन 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। यहां ‘Final Answer Keys for JEE(Main) 2025 Session-2 [Paper-1 (B.E./B.Tech)]’ वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद यह आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। जहां जेईई मेन 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular