Homeस्वास्थ्यLychee: मीठा फल बन सकता है ज़हर! लीची के ज्यादा सेवन से...

Lychee: मीठा फल बन सकता है ज़हर! लीची के ज्यादा सेवन से बिगड़ सकती है सेहत

Lychee: अगर आपको लीची खाना अच्छा लगता है तो यह जानना जरूरी है कि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। मीठा और रसीला स्वाद होने के कारण लीची लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन कई बार लोग इसका जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेते हैं। जिससे शरीर पर इसका गलत असर पड़ सकता है।

पेट की सेहत पर असर डाल सकती है लीची

अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा लीची खाते हैं तो इसका सीधा असर आपके पेट पर पड़ता है। लीची में नेचुरल शुगर होती है लेकिन इसकी अधिकता से गैस पेट दर्द या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पेट की एलर्जी या किसी खास फल से परेशानी होती है उन्हें लीची से दूरी बनानी चाहिए।

Lychee: मीठा फल बन सकता है ज़हर! लीची के ज्यादा सेवन से बिगड़ सकती है सेहत

बहुत ज्यादा लीची खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर गिर सकता है। कई बार लोग लीची को गर्मी में ठंडक देने वाला फल मानते हैं लेकिन इसका अत्यधिक सेवन लो बीपी की वजह बन सकता है। इसके साथ ही लीची शरीर में ग्लूकोज के स्तर को अचानक गिरा सकती है जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं।

वजन बढ़ने का खतरा भी है

लीची में नैचुरल शुगर की मात्रा काफी होती है। इसलिए जब इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाता है तो यह मोटापे का कारण भी बन सकती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो लीची का संतुलित सेवन जरूरी है नहीं तो यह आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लीची को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट लीची खाने से ब्लड शुगर अचानक कम हो सकता है जिससे चक्कर या कमजोरी की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लीची खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ज्यादा लीची गले में खराश या इंफेक्शन भी पैदा कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular